उत्तर प्रदेश, नोएडा: जापानी कंपनी एस्कॉर्टस कुबोटा करेगा 4500 करोड़ का निवेश

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा।यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण ने सोमवार को जपानी कंपनी एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड को सेक्टर-10 में 190 एकड़ जमीन के लिए लेटर ऑफ इंटेंट (LOI) जारी किया है। इस जमीन पर कंपनी ट्रैक्टर निर्माण की एक यूनिट बनाएगी। प्राधिकरण ने बताया कि एस्कॉर्ट्स एक भारतीय कंपनी है। जिसने 2019 में जापानी कंपनी कुबोटा के साथ साझेदारी की थी। इस साझेदारी का उद्देश्य भारतीय किसानों और वैश्विक बाजारों की आवश्यकताओं के अनुसार किफायती और उपयोगी ट्रैक्टरों का निर्माण करना है।

पहले फेज में 2 हजार करोड़ का निवेश

एस्कोर्ट्स कुबोटा लिमिटेड ने करीब एक साल पहले उत्तर प्रदेश सरकार के साथ 200 एकड़ जमीन के लिए एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए थे। यह परियोजना लगभग 4500 करोड़ के निवेश के साथ शुरू की जा रही है।

जिसमें चरणबद्ध तरीके से करीब 4000 लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य है। पहले चरण में कंपनी 2000 करोड़ का निवेश करेगी, जिसमें ट्रैक्टर प्लांट, कॉमर्शियल इक्विपमेंट प्लांट और अन्य सहायक सुविधाएं स्थापित की जाएंगी।

मांग पर बढ़ेगा निवेश

दूसरे चरण का विस्तार बाजार की मांग और पहले चरण की उत्पादन क्षमता के उपयोग पर निर्भर करेगा। कंपनी का लक्ष्य भारत और वैश्विक बाजारों के लिए उत्पाद तैयार करना है। इसके लिए यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक ग्रीनफील्ड मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित किया जाएगा।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Greater Noida : नौकरी तलाशने से आगे बढ़कर समाधान प्रस्तुत कर रहे युवा, यूपी राइज में दिखी नई सोच

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आत्मनिर्भर उत्तर...

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Topics

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Greater Noida : यीडा क्षेत्र में निवेश को नई रफ्तार, 25 कंपनियों को लेटर ऑफ इंटेंट

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img