ट्रेंडिंगखेल

IPL 2026 Final: RCB ने रचा इतिहास, गुजरात टाइटंस को हराकर जीता दूसरा आईपीएल खिताब

IPL 2026 Final: RCB ने रचा इतिहास, गुजरात टाइटंस को हराकर जीता दूसरा आईपीएल खिताब

Royal Challengers Bengaluru ने आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए Gujarat Titans को 5 विकेट से हराकर दूसरी बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम कर ली। अहमदाबाद में खेले गए इस हाईवोल्टेज मुकाबले में आरसीबी ने हर विभाग में दमदार खेल दिखाया। इस जीत के साथ आरसीबी लगातार दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाली तीसरी टीम बन गई है। फाइनल में गुजरात टाइटंस द्वारा दिए गए 156 रनों के लक्ष्य को आरसीबी ने 18 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

मैच में आरसीबी के कप्तान Rajat Patidar ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया, जो पूरी तरह सही साबित हुआ। आरसीबी के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही गुजरात टाइटंस के बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा। तेज गेंदबाज Josh Hazlewood और Bhuvneshwar Kumar ने गुजरात को शुरुआती झटके दिए।

गुजरात टाइटंस के कप्तान Shubman Gill सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि Sai Sudharsan 12 रन ही बना सके। इसके बाद Jos Buttler भी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक पाए और Krunal Pandya की गेंद पर विकेटकीपर Jitesh Sharma द्वारा स्टंप आउट कर दिए गए।

गुजरात की टीम लगातार विकेट गंवाती रही और निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 155 रन ही बना सकी। टीम के लिए सबसे अहम पारी Washington Sundar ने खेली। उन्होंने 37 गेंदों में 50 रन बनाए, जिसमें पांच शानदार चौके शामिल रहे। उनके संघर्ष की बदौलत गुजरात सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सकी।

आरसीबी की गेंदबाजी की बात करें तो रसिख सलाम डार ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके। वहीं भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। क्रुणाल पांड्या को एक सफलता मिली। भुवनेश्वर कुमार इस प्रदर्शन के साथ पर्पल कैप की रेस में Kagiso Rabada की बराबरी पर पहुंच गए।

156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी को Virat Kohli और Venkatesh Iyer ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 62 रन जोड़े और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। हालांकि इसके बाद आरसीबी ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए, लेकिन विराट कोहली एक छोर पर मजबूती से टिके रहे।

विराट कोहली ने फाइनल मुकाबले में कप्तानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों पर नाबाद 75 रन बनाए। उनकी इस मैच जिताऊ पारी में 9 चौके और 3 शानदार छक्के शामिल रहे। विराट ने 178.58 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए अपने आईपीएल करियर की सबसे तेज फिफ्टी भी पूरी की। आखिर में जितेश शर्मा ने उनका अच्छा साथ दिया और दोनों ने मिलकर टीम को 18वें ओवर में जीत दिला दी।

आरसीबी की इस ऐतिहासिक जीत के बाद टीम के खिलाड़ियों और फैंस के बीच जश्न का माहौल देखने को मिला। लंबे समय तक ट्रॉफी के लिए संघर्ष करने वाली आरसीबी अब आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीमों में अपनी जगह मजबूत करती नजर आ रही है।

Related Articles

Back to top button