Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

नोएडा और बिहार एसटीएफ ने 1 लाख रुपए का इनामी दबोचा

2022 में शराब बेचने को लेकर पिंटू की हत्या की
नोएडा एसटीएफ और बिहार एसटीएफ ने रविवार को सेक्टर 58 बिशनपुरा इलाके से एक लाख रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा एसटीएफ और बिहार एसटीएफ ने रविवार को सेक्टर 58 बिशनपुरा इलाके से एक लाख रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले करीब 3 साल से फरार चल रहा था। पकड़े गए आरोपी की पहचान मुन्नीलाल राय उर्फ मुन्ना राय, सिंघोला, बेगूसराय बिहार के रूप में हुई है।

नोएडा एसटीएफ अधिकारी राजकुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी मुन्नालाल राय उर्फ मुन्ना राय से पूछताछ करने पर पता चला कि वह वर्ष 2016 में बरौनी स्थित तेल रिफाइनरी से मोटर चोरी कर रहा था तो पुलिस ने उसे पकड़कर जेल भेज दिया था और वह करीब 2 माह तक जेल में रहा। इसके बाद मुन्नालाल उर्फ मुन्ना वर्ष 2018 में थाना खगड़िया कोतवाली बिहार से अवैध हथियार के मामले में जेल गया था और 3 माह तक जेल में रहा। इसके बाद मुन्नालाल राय उर्फ मुन्ना ने यह भी बताया कि उसका अपने पड़ोसी शत्रुघ्न पासवान से जमीनी विवाद को लेकर विवाद चल रहा था और इसी विवाद के चलते उसने अपने भाइयों आदि के साथ मिलकर शत्रुघ्न पासवान की दिनाँक 23 फरवरी 2021 को गोली मारकर हत्या कर दी। इस मामले में अभियुक्त मुन्नालाल राय उर्फ मुन्ना का सगा भाई अरविंद और पंकज जेल गया था और वह वांछित था।

2022 में शराब बेचने को लेकर पिंटू की हत्या की
इस हत्या के पांच दिन बाद उसने अपने साथियों के साथ मृतक शत्रुघ्न पासवान के घर पर हमला किया था, जिसमें उपेंद्र पासवान और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद आरोपी मुन्नी लाल राय उर्फ मुन्ना राय का वर्ष 2022 में पिंटू नामक प्रतिद्वंद्वी से शराब बेचने को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसमें पिंटू की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में भी मुन्नी लाल राय उर्फ मुन्ना राय वांछित था। जिसके बाद से आरोपी पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

नाम बदलकर दिल्ली एनसीआर में रह रहा था
गिरफ्तारी के डर से मुन्नी लाल राय उर्फ मुन्ना राय अपना नाम छिपाकर मनीष के नाम से दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में रह रहा था। नोएडा एसटीएफ अधिकारी ने बताया कि इस बारे में बिहार पुलिस को इनपुट मिला। जिसके बाद उन्होंने यूपी एसटीएफ से सम्पर्क किया। जिसके बाद दोनों राज्यों की एसटीएफ टीम ने नोएडा के बिशनपुरा से 1 लाख रुपये के इनामी मुन्नी लाल राय उर्फ मुन्ना राय को गिरफ्तार कर लिया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *