Uttar Pradesh : हापुड़ में महंगाई के खिलाफ बहुजन मुक्ति पार्टी का अनोखा आंदोलन, राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन

Hapur : हापुड़ में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में बहुजन मुक्ति पार्टी के पदाधिकारियों ने वाहनों में धक्का लगाकर जुलूस निकाला। इस संबंध में उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार नितिन कुमार को सौंपा और महंगाई पर लगाम लगाने की मांग उठाई।

राष्ट्रीय महासचिव मुकेश कुमार के नेतृत्व में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मेरठ तिराहा स्थित डॉ. बीआर आंबेडकर की प्रतिमा पर एकत्रित हुए और प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद कार्यकर्ता अपने दोपहिया वाहनों को डॉ. आंबेडकर प्रतिमा से नगर पालिका तक धक्का लगाकर ले गए। मुकेश कुमार ने कहा कि भाजपा सरकार में पेट्रोल, डीजल, घरेलू और कॉमर्शियल गैस महंगी कर लोगों की जेब पर डाका डाला जा रहा है। लगातार पेट्रोल, डीजल महंगा होने के कारण सभी वस्तुओं की कीमत बढ़ जाएगी और किराया भी बढ़ जाएगा, इससे देश में महंगाई और भुखमरी बढ़ेगी।

देश में बेरोजगारी चरम पर है। महंगाई से सभी लोग पीड़ित हैं लेकिन सरकार की नींद नहीं खुल रही है। उनके कानों तक आवाज पहुंचाने के लिए देशभर में पार्टी ने धक्का आंदोलन चलाया। इसके बाद नायब तहसीलदार नितिन कुमार को ज्ञापन सौंपकर घरेलू व कॉमर्शियल गैस, पेट्रोल, डीजल के दाम आधा करने और बिजली की बढ़ी दरों को वापस करने की मांग उठाई।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष आकाश कुमार, अजय प्रताप सिंह, मुकुल कुमार, नवरत्न कुमार, सतीश पाल सिंह, वेद प्रकाश, अनिल कुमार, श्यामवीर, मुकेश देवी, ज्योति, कविता, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img