उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा में यमुना पुश्तें पर एलिवेटेड रोड बनेगी

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा। नोएडा में यमुना पुश्तें पर एलिवेटेड रोड बनाने की योजना को जल्द रफ्तार मिलने की उम्मीद है। यह एलिवेटेड रोड नोएडा में सेक्टर-94 गोलचक्कर के पास से सेक्टर-150 तक बननी है। इसके निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने शासन और नोएडा प्राधिकरण को प्रस्ताव दिया है। साथ ही सिंचाई विभाग से एनओसी लेने की प्रक्रिया भी तेज हो गई है।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कनेक्टिविटी के साथ एलिवेटेड बनने से नोएडा एक्सप्रेस वे पर यातायात का भार कम हो जाएगा। सिचाई विभाग से एनओसी मिलने के बाद एलिवेटेड की रुपरेखा तैयार की जाएगी।

7 से 8 महीनों में मिल जाएगी एनओसी
प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम ने बताया कि आगामी सात से आठ दिनों में एनओसी मिल जाएगी। वहीं, प्राधिकरण के जीएम आरके अरोड़ा ने बताया निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग ने भी प्रस्ताव दिया है। छह लेन की इस सड़क के निर्माण पर करीब 4 हजार करोड़ रुपए खर्च आने का अनुमान है।

नोएडा प्राधिकरण बोर्ड में मिली थी मंजूरी
नोएडा प्राधिकरण की बोर्ड ने यमुना पुश्ता पर एलिवेटेड का निर्माण यू पीडा से कराने का निर्णय लिया गया था। निर्माण में जितना भी खर्च आएगा, उसका वहन नोएडा , ग्रेटर नोएडा और यमुना विकास प्राधिकरण करेगा। नोएडा प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में चर्चा के बाद इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई थी। पहले ये एक्सप्रेस 6 लेन का एलिवेटेड और आठ लेन ऑन ग्राउंड बनाया जाना था। लेकिन अब इसे सिर्फ एलिवेटेड ही बनाया जाएगा।

एयरपोर्ट की दिल्ली से सीधे कनेक्टिविटी
दरअसल ये एक्सप्रेस वे छह लेन एलिवेटेड होगा। ये ओखला बैराज से हिंडन यमुना होते हुए यमुना एक्सप्रेस वे तक जाएगा। ये नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए दिल्ली से सीधे कनेक्टिविटी भी होगी। इसका फायदा तीनों प्राधिकरण नोएडा , ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेस वे को होगा।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Ghaziabad : इंदिरापुरम में बंगाली समाज का दुर्गा पूजा उत्सव, सातवें वर्ष में प्रवेश

Ghaziabad : इंदिरापुरम बंगाली कल्चरल सोसाइटी की ओर से...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img