Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में स्वदेशी मेला का शुभारंभ, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया गया मेला

Hapur News : हापुड़ में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित स्वदेशी मेला का शुभारंभ शनिवार को गढ़ रोड स्थित अटल गौरव पार्क में हुआ। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर मेले का उद्घाटन किया।

स्वदेशी अपनाने का आह्वान

राज्यमंत्री कश्यप ने ‘आइए, स्वदेशी अपनाएं – देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती दें’ का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ऐसे मेले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ के आह्वान को साकार करने में महत्वपूर्ण हैं। ये स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को मंच प्रदान करते हैं, और लोगों को देशी उत्पादों के प्रति जागरूक करते हैं।

मेले में स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन

उपायुक्त उद्योग खुशबू सिंह ने जानकारी दी कि मेले में हस्तशिद्र, हस्तनिर्मित वस्त्र, खिलौने, मिट्टी के बर्तन, जैविक उत्पाद और स्थानीय खाद्य सामग्री सहित 30 स्टॉल लगाए गए हैं। महिला स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय उद्यमियों ने भी इसमें सक्रिय भागीदारी की।

मेले का उद्देश्य

जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने मेले का उद्देश्य स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन देना और स्वदेशी वस्तुओं के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ाना बताया। उन्होंने कहा कि यह मेला जिले के कारीगरों और उत्पादकों को अपने हुनर को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करता है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें