Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Noida Crime : 24 घंटे में खुलासा, सुरक्षा गार्ड की लाइसेंसी बंदूक चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

Noida Crime : 24 घंटे में खुलासा, सुरक्षा गार्ड की लाइसेंसी बंदूक चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

नोएडा। थाना सेक्टर-20 पुलिस ने सुरक्षा गार्ड की लाइसेंसी बंदूक चोरी होने के मामले का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई लाइसेंसी बंदूक, चार कारतूस, सुरक्षा गार्ड की सीटी, बैंक पासबुक, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल तथा दो अवैध चाकू बरामद किए हैं।

एसीपी प्रवीण सिंह के अनुसार, शनिवार को एक सुरक्षा गार्ड सड़क किनारे आराम कर रहा था। उसके कंधे पर एक काले रंग का बैग टंगा हुआ था, जिसमें उसकी लाइसेंसी बंदूक रखी थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार चार युवकों की नजर बंदूक पर पड़ी। गार्ड के सोने का फायदा उठाकर आरोपियों ने बंदूक चोरी कर ली और मौके से फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलने के बाद थाना सेक्टर-20 पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली। इसके बाद रविवार को सेक्टर-31 स्थित भगत सिंह पार्क के पास से चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिव्यांशु शुक्ला उर्फ भूरी, शिवम, साहिल शर्मा और आर्यन सिंह के रूप में हुई है। सभी आरोपी नोएडा, बुलंदशहर और हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों के रहने वाले हैं तथा उनकी उम्र 19 से 22 वर्ष के बीच बताई गई है।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने सुरक्षा गार्ड को सोता हुआ देखा था और मौका पाकर उसके कंधे पर टंगे बैग से लाइसेंसी बंदूक चोरी कर ली। जांच के दौरान आरोपियों के पास से दो अवैध चाकू भी बरामद हुए, जिसके चलते उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अलग से मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि मुख्य आरोपी दिव्यांशु शुक्ला के खिलाफ पहले से चोरी और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं। वहीं अन्य आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि त्वरित कार्रवाई और सतर्कता के कारण चोरी की गई लाइसेंसी बंदूक समय रहते बरामद कर ली गई। यदि हथियार गलत हाथों में चला जाता तो किसी बड़ी आपराधिक वारदात की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता था।

चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और आरोपियों के अन्य आपराधिक संबंधों की भी पड़ताल की जा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें