उत्तर प्रदेशभारत

उत्तर प्रदेश, नोएडा: पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार, एक के लगी गोली

उत्तर प्रदेश, नोएडा: पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार, एक के लगी गोली

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने शनिवार तड़के एनआरआई कट परी चौक के पास चेकिंग के दौरान लुटेरों से मुठभेड़ में एक बदमाश को घायल कर तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की। जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में एक बदमाश को पैर में गोली लगी। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार आरोपी राह चलते लोगों से बंदूक की नोक पर मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम देते थे।

एडिशनल डीसीपी सुधीर कुमार का कहना है कि शनिवार तड़के एनआरआई कट के पास चेकिंग के दौरान एक ईको गाड़ी को रुकने का इशारा किया गया। लेकिन उसमें सवार बदमाश तेजी से वाहन चलाकर भागने लगे। पुलिस ने शक के आधार पर पीछा किया तो घिरते देख तीनों बदमाश गाड़ी छोड़कर भागने लगे और पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया। उसकी पहचान आकाश निवासी गांव भदेदू थाना राजपुर जिला चित्रकूट के रूप में हुई है। वह वर्तमान में फेज-2 कोतवाली क्षेत्र के भंगेल में किराये पर रह रहा था।
घायल आकाश के दो अन्य साथियों कृष्ण निवासी बुलंदशहर व राम मौर्या निवासी कासगंज को पुलिस ने कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। दोनों भी भंगेल क्षेत्र में किराये पर रह रहे थे। पुलिस ने इनके कब्जे से लूट में प्रयुक्त ईको गाड़ी, दो लूटे गए मोबाइल फोन, 2500 रुपये नकद, आधार कार्ड, आईडी, दो अवैध तमंचे, दो खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस और एक चाकू बरामद किया है। तीनों अभियुक्त शातिर किस्म के लुटेरे हैं। जो रात में सवारी बनाकर लोगों से लूटपाट करते थे। इनके खिलाफ विभिन्न थानों में गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
आकाश के खिलाफ छह मुकदमे पहले से दर्ज हैं। जबकि कृष्ण व राम मौर्या के खिलाफ भी कई संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। मुठभेड़ में घायल बदमाश की स्थिति स्थिर है। आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players