Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Delhi Robbery: वेलकम में दिनदहाड़े 1 किलो सोना लूटा, पिता-पुत्र को निशाना बनाकर बदमाश फरार

Delhi robbery case, Welcome area loot, gold robbery Delhi,

Delhi Robbery: वेलकम में दिनदहाड़े 1 किलो सोना लूटा, पिता-पुत्र को निशाना बनाकर बदमाश फरार

रिपोर्ट: रवि डालमिया

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में उस समय सनसनी फैल गई जब स्कूटी और स्कार्पियो सवार बदमाशों ने सरेराह एक सोना कारोबारी और उसके बेटे से करीब 1 किलो सोना लूट लिया। लूटे गए सोने की कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रुपये बताई जा रही है। वारदात डीसीपी ऑफिस से चंद कदमों की दूरी पर हुई, जिससे इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, रामनगर निवासी अनेश बंसल और उनका बेटा प्रथम बंसल कूचा महाजनी में “श्री बालाजी ऑर्नामेंट” के नाम से सोने-चांदी का कारोबार करते हैं। सोमवार रात करीब 9 बजे दोनों स्कूटी से एक किलो सोना लेकर घर लौट रहे थे। यह सोना उन्हें गुरुग्राम के एक व्यापारी को डिलीवर करना था।

जैसे ही वे जीटी रोड पर वेलकम इलाके में पहुंचे, तभी स्कूटी सवार दो युवकों ने पीछे से उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी और झगड़ा शुरू कर दिया। इसी दौरान एक काले रंग की स्कार्पियो मौके पर आकर रुकी, जिसमें सवार हथियारबंद बदमाशों ने सोने से भरा बैग लूटने की कोशिश की।

वारदात के दौरान प्रथम बंसल ने बहादुरी दिखाते हुए बदमाशों का सामना किया और हेलमेट से हमला भी किया, लेकिन बदमाशों ने उसे धमकाते हुए नीचे गिरा दिया। इस दौरान बदमाश उसकी सोने की चेन और मोबाइल भी लूटकर ले गए। इसके बाद आरोपी सोना और स्कूटी लेकर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल इलाके में अलर्ट जारी कर दिया और संदिग्ध स्कार्पियो का नंबर फ्लैश किया गया। गाजियाबाद की ओर भाग रहे बदमाशों को भोपुरा बॉर्डर के पास रोकने की कोशिश की गई, जहां पुलिस ने स्कार्पियो चालक को पकड़ लिया। हालांकि अन्य बदमाश मौके से सोना लेकर फरार होने में कामयाब रहे।

जांच में सामने आया है कि बरामद स्कार्पियो की नंबर प्लेट फर्जी थी। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है और फरार बदमाशों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस जल्द खुलासा करने का दावा कर रही है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें