Delhi Murder: दिल्ली के भजनपुरा में युवक की चाकू से हत्या, इलाके में दहशत

Delhi Murder: दिल्ली के भजनपुरा में युवक की चाकू से हत्या, इलाके में दहशत

रिपोर्ट: रवि डालमिया

राजधानी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में डर और तनाव का माहौल बन गया है। पुलिस के अनुसार 23-24 मार्च 2026 की मध्यरात्रि को थाना भजनपुरा क्षेत्र में चाकूबाजी की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत कृष्णा मंदिर, सुभाष विहार, उत्तरी घोंडा के पास मौके पर पहुंची, जहां पता चला कि घायल युवक को उसके परिजन पहले ही अस्पताल लेकर जा चुके हैं।

घायल की पहचान मोहम्मद आसिफ (18 वर्ष), पुत्र नूर मोहम्मद, निवासी सुभाष मोहल्ला, भजनपुरा के रूप में हुई। अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, युवक अपने घर के पास ही मौजूद था, तभी कुछ अज्ञात हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल होने के बाद वह जमीन पर गिर पड़ा, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटनास्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। इस सनसनीखेज हत्या के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा, वहीं स्थानीय लोगों में भी डर का माहौल है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कई टीमों का गठन किया है और आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है, लेकिन अब तक आरोपियों का कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img