Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Kargil Vijay Diwas: दिल्ली के कृष्णा नगर में भव्य मशाल रैली के साथ मनाया गया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

Kargil Vijay Diwas: दिल्ली के कृष्णा नगर में भव्य मशाल रैली के साथ मनाया गया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के कृष्णा नगर में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी शाहदरा ज़िला द्वारा एक भव्य और विशाल मशाल रैली का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारी उत्साह के साथ भाग लिया। यह रैली शाहदरा ज़िला अध्यक्ष दीपक मदनलाल गाबा के नेतृत्व में निकाली गई, जिसका मुख्य उद्देश्य 1999 के कारगिल युद्ध में शहीद हुए भारतीय जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करना और उनकी वीरगाथा को जन-जन तक पहुंचाना था।

इस मशाल रैली की शुरुआत श्री हनुमान चौक स्थित छाछी बिल्डिंग से हुई, जो मैन लाल क्वार्टर मार्केट होते हुए घोंडली गांव चौक तक निकाली गई। रैली का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर और पुष्प अर्पित कर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देकर किया गया। इसके पश्चात भाजपा कार्यकर्ताओं, महिलाओं, युवाओं और आम नागरिकों ने हाथों में मशालें और तिरंगा लेकर ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारतीय सेना जिंदाबाद’ जैसे नारों के साथ पूरे क्षेत्र को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

रैली के मार्ग में विभिन्न मार्केट एसोसिएशन और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा पुष्प वर्षा के माध्यम से रैली का स्वागत किया गया। डीजे पर देशभक्ति गीतों की गूंज के साथ रैली आगे बढ़ती रही और कृष्णा नगर देशप्रेम की भावना से सराबोर हो उठा। इस अवसर पर भाजपा शाहदरा ज़िला अध्यक्ष दीपक मदनलाल गाबा, ज़िला प्रभारी डॉ. अनिल गुप्ता, प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी अशोक ठाकुर, कृष्णा नगर विधायक डॉ. अनिल गोयल, शाहदरा विधायक संजय गोयल, ज़िला महामंत्री गीता शर्मा और रमेश गुप्ता, भाजपा प्रवक्ता एडवोकेट भारत गौड़, ज़िला उपाध्यक्ष विजय शर्मा और भूषण ठक्कर, निगम पार्षद प्रिया कांबोज, नीमा भगत, संदीप कपूर, मीनाक्षी शर्मा, राजू साईं, मंडल अध्यक्ष पूजा चौरसिया, संजीत कपूर, संजय शर्मा, कपिल राणा, महिला मोर्चा अध्यक्ष अपर्णा गोयल, किरण तिवारी, डिंपल खन्ना और मार्केट महासचिव सुनील खन्ना सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर ज़िला अध्यक्ष दीपक मदनलाल गाबा ने कहा कि कारगिल विजय दिवस हमारे देश के वीर जवानों के अद्वितीय साहस, शौर्य और राष्ट्रभक्ति की अमर गाथा है। यह दिन हमें उस समय की याद दिलाता है जब भारतीय सेना ने न केवल युद्ध में विजय प्राप्त की, बल्कि देश की सीमाओं की रक्षा में अपार धैर्य और सामर्थ्य का परिचय दिया। कृष्णा नगर विधायक डॉ. अनिल गोयल ने कैप्टन विक्रम बत्रा और संजय कुमार जैसे वीर सपूतों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने दुश्मन को परास्त कर देश का गौरव बढ़ाया और उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

भाजपा ज़िला प्रभारी डॉ. अनिल गुप्ता ने इसे सेना की दृढ़ इच्छाशक्ति और पराक्रम का प्रतीक बताते हुए कहा कि ‘ऑपरेशन विजय’ के माध्यम से भारतीय सेना ने दुश्मनों को खदेड़ कर कारगिल की चोटियों पर तिरंगा फहराया। शाहदरा विधायक संजय गोयल ने भी इस दिन को हर भारतीय के गर्व और गौरव का दिन बताया और सभी शहीदों को कोटि-कोटि नमन किया।

कार्यक्रम में भाग लेने वाले संदीप कपूर ने जानकारी दी कि इस रैली में स्थानीय दुकानदारों और निवासियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस मशाल यात्रा ने जहां पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का वातावरण निर्मित किया, वहीं युवाओं में भी राष्ट्र सेवा की भावना को प्रबल किया।

 

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें