594 पार्ट टाइम वोकेशनल ट्रेनिंग टीचर्स की नौकरी बहाल, बांसुरी स्वराज ने एलजी का जताया आभार

594 पार्ट टाइम वोकेशनल ट्रेनिंग टीचर्स की नौकरी बहाल, बांसुरी स्वराज ने एलजी का जताया आभार

रिपोर्ट: रवि डालमिया

नई दिल्ली से सांसद बांसुरी स्वराज ने दिल्ली के उपराज्यपाल विनय सक्सेना जी का हृदय से आभार और अभिनंदन,दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा का बहुत-बहुत धन्यवाद। सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि 594 पार्ट टाइम वोकेशनल ट्रेनिंग टीचर्स को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी की दिल्ली सरकार ने 27 मई 2024 के ऑर्डर के तहत बहुत ही निर्ममता से नौकरी से निलम्बित कर दिया। यह वह टीचर्स हैं जो पिछले 30 से 40 सालों से दिल्ली के बच्चों को शिक्षा दे रहे हैं। कोविड में भी इन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बच्चों को शिक्षा देना जारी रखा।

अजीब सी बात है कि केजरीवाल सरकार ने इन पर खर्च होने वाले पूरे साल का पैसा यानी 2024-25 का पूरा का पूरा पैसा तो जारी करवा लिया लेकिन बाद में इन्हें नौकरी से हटा दिया एक बहुत ही फिल्मसिकल् इश्यू देकर कि दिल्ली में हीट वेव हैं। इन टीचर्स का काम स्किल डेवलपमेंट है और स्किल डेवलपमेंट तो बच्चों की गर्मी की छुट्टियों में ही होता है। इस एक डिसीजन से सिर्फ टीचर्स का ही नहीं बल्कि बच्चों का भी अहित हुआ है। कई टीचर्स तो ऐसे हैं जो जून में ही रिटायर हो रहे थे, सर्विस में अगर गैप आता है तो उसे टीचर्स की ग्रेच्युटी पर भी बहुत बुरा असर पड़ता है।

प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की अध्यक्षता में दिल्ली के सातों एमपी एक डेलिगेशन लेकर उप राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के समक्ष पहुंचे और इन टीचर्स की वेदना प्रकट की और ज्ञापन दिया। मुझे बहुत खुशी है कि उप राज्यपाल ने एक बहुत ही सहानुभूति पूर्वक और एक बहुत ही संवेदनशील रवैया अपनाते हुए कल निर्देश दिए जिससे दिल्ली सरकार को 27 मई 2024 का अपना आर्डर वापस लेना पड़ा और इन 594 टीचर्स की नौकरी दोबारा बहाल कराई।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img