उत्तर प्रदेश, नोएडा: चोरी के शक में सोसाइटी में ई-रिक्शा चालक की पीट-पीटकर हत्या, दो मजदूर हिरासत में

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा।

ग्रेनो वेस्ट के थाना बिसरख क्षेत्र अंतर्गत आम्रपाली गोल्फ होम्स सोसाइटी में शुक्रवार शाम को एक ई-रिक्शा चालक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान रिंकू पाल (35) निवासी विजयनगर गाजियाबाद के रूप में हुई है। वह पेशे से ई-रिक्शा चलाता था। कोतवाली पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

कोतवाली पुलिस का कहना है कि रिंकू किसी कार्य से सोसाइटी में गया था। जहां के गार्डों ने उससे जब सोसाइटी में आने का कारण पूछा तो वह बता नहीं सका। इसके बाद गार्डों ने सोसाइटी प्रबन्धन के लिए काम कर रहे दो मजदूरों को उस पर चोरी करने का शक हुआ। आरोप है कि शक के आधार पर ही दोनों ने रिंकू से बहस शुरू कर दी। देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। मजदूरों ने रिंकू की प्लास्टिक के पाइप से पिटाई कर दो जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना बिसरख पुलिस ने घायल रिंकू को तत्काल उपचार के लिए पास के नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार का कहना है पुलिस ने मृतक के परिजनों से तहरीर प्राप्त कर मुकदमा दर्ज किया है। दोनों आरोपित को हिरासत में ले लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मृतक पर चोरी का शक बिना किसी ठोस आधार के किया गया था। मामले को गंभीरता को देखते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जिससे घटना के सभी पहलुओं को देख जा सके। सोसाइटी में कार्यरत अन्य श्रमिकों और गार्डों से भी पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि होगी और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img