उत्तर प्रदेश, नोएडा: विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर नशा जागरूकता गोष्ठी का आयोजन

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर उम्मीद संस्था द्वारा गांव सादुल्लापुर में नशा जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। उम्मीद संस्था के संस्थापक डॉ. देवेंद्र कुमार नागर एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज नागर ने युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। तंबाकू का सेवन गले और फेफड़ों के कैंसर समेत कई घातक बीमारियों का प्रमुख कारण बनता है। उन्होंने युवाओं को नशे की जगह शिक्षा, योग और सकारात्मक जीवनशैली को अपनाने के लिए प्रेरित किया। बादलपुर मंडल अध्यक्ष महेंद्र प्रधान और राजकुमार ने कहा कि तंबाकू का सेवन न केवल व्यक्ति को शारीरिक रूप से कमजोर बनाता है, बल्कि यह उसकी आर्थिक स्थिति और शैक्षिक प्रगति पर भी नकारात्मक प्रभाव डालता है।

वहीं, छोटे बच्चे कार्तिक के द्वारा बनाई गई चित्रकला के लिए उसे सम्मानित किया गया। साथ ही, सभी को तंबाकू का सेवन न करने की शपथ दिलाई गई और संगठन गांव-गांव जाकर लोगों को तंबाकू न खान के प्रति जागरूक करेगी। इस मौके पर सरजीत नागर, महेंद्र प्रधान, देशराज प्रधान, महाराज सिंह, मास्टर बालचंद नागर, मनोज नागर, सचिन नागर, दीपक शर्मा उपस्थित रहे।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img