Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : दिनदहाड़े टिंबर कारोबारी के घर लाखों की चोरी, हापुड़ की इंद्रलोक कॉलोनी में दहशत

Hapur News : हापुड़ के देहात थाना क्षेत्र की इंद्रलोक कॉलोनी में मंगलवार को बेखौफ चोरों ने दिनदहाड़े बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देकर इलाके में सनसनी फैला दी। टिंबर कारोबारी कुलदीप कुमार गोयल के घर में घुसकर चोर लाखों रुपये की नकदी और कीमती जेवरात लेकर फरार हो गए, जिससे कॉलोनी के लोगों में डर और आक्रोश का माहौल बन गया।

मिली जानकारी के अनुसार कुलदीप कुमार गोयल अपने काम से प्रतिष्ठान पर गए हुए थे, जबकि उनकी पत्नी मंदिर गई थीं और बेटा ट्यूशन के लिए घर से बाहर था। इसी दौरान घर पर ताला लगा हुआ था, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने बड़ी आसानी से घर में प्रवेश कर लिया और पूरे घर को खंगाल डाला। जब गृहस्वामिनी वापस लौटीं तो घर का ताला खुला मिला और अंदर का सामान बिखरा देखकर उनके होश उड़ गए, जिसके बाद चोरी की घटना का खुलासा हुआ।

पीड़ित परिवार के अनुसार चोर करीब 8 लाख रुपये की नकदी के साथ सोने-चांदी के आभूषण और अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं और स्थानीय लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

घटना के दौरान एक संदिग्ध साइकिल सवार व्यक्ति भी लोगों की नजर में आया है। कॉलोनी के बच्चों ने बताया कि वे गली में क्रिकेट खेल रहे थे, तभी एक साइकिल सवार वहां पहुंचा। बच्चों ने उससे पूछताछ करने की कोशिश की, लेकिन उसने उन्हें डरा-धमकाकर चुप करा दिया। पुलिस इस संदिग्ध व्यक्ति को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ा रही है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। क्षेत्राधिकारी सिटी वरुण मिश्रा ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें