राज्यउत्तर प्रदेशराज्य

उत्तर प्रदेश : बुलंदशहर में 359वें प्रकाशउत्सव पर नगर कीर्तन में भारी भीड़ उमड़ी

Bulandshar News (अवनीश त्यागी) : बुलंदशहर में शनिवार को सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी का 359वां प्रकाशउत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नगर में 79वें सालाना जलसे और एक भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में सिख समुदाय के लोगों ने पंच प्यारे और श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की अगुवाई में नगर कीर्तन में भाग लिया, जिससे पूरे शहर में गुरुबाणी का संदेश गूंज उठा।

नगर कीर्तन की शुरुआत मोती बाग स्थित गुरुद्वारा से हुई। विधिवत अरदास के बाद, पंच प्यारे और श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को एक सुसज्जित पालकी में विराजमान कर नगर भ्रमण के लिए रवाना किया गया। इस दौरान कीर्तन जत्थे, धाड़ी जत्थे और रागी जत्थे सैकड़ों श्रद्धालुओं के साथ नगर कीर्तन में शामिल हुए। उन्होंने गुरुओं के जीवन, त्याग और मानवता के संदेश पर आधारित कीर्तन और व्याख्यान प्रस्तुत किए।

नगर कीर्तन मोती बाग से शुरू होकर लाल तालाब, डिप्टी गंज, बूरा बाजार, गांधी चौक, सराफा बाजार, चौक बाजार, अंसारी रोड और मालवीय मार्ग सहित कई प्रमुख मार्गों से गुजरा। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर संगत और सामाजिक संगठनों ने श्रद्धालुओं के लिए जलपान, फल और प्रसाद की व्यवस्था की थी।

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players