Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
GTB Hospital Newborn Kidnapping: जीटीबी अस्पताल में नवजात के कथित अपहरण पर बाल अधिकार आयोग सख्त, 240 में से अधिकांश CCTV कैमरे खराब मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवालLucknow : भारत बौद्धिक्स 2.0′ में अब तक 1.60 लाख से अधिक पंजीकरणLucknow : पारदर्शिता और तकनीक से समाज कल्याण योजनाओं को नई रफ्तार, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा योगी सरकार की योजनाओं का लाभBulandshahr : बुलंदशहर में बार अध्यक्ष ने अधिवक्ता मोहम्मद शारिक को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितBulandshahr : बुलंदशहर में मिलावटी मिठाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 7 कुंतल नकली मिठाई नष्टAyodhya : दीपोत्सव में दीयों की श्रृंखला सजाएंगे अवध विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकAyodhya : रामायण थीम पर सज रही प्रभु श्रीराम की नगरीLucknow : अखिलेश को विकास से नहीं, सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति से मतलब- ब्रजेश पाठक

उत्तर प्रदेश : हापुड़ पुलिस ने की कार्रवाई, हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार

Hapur News : हापुड़ पुलिस ने सोशल मीडिया पर हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ में जुटी है।

सोशल मीडिया पर मिली थी सूचना

जानकारी के अनुसार, हापुड़ नगर कोतवाली पुलिस को हैदरनगर नंगौला निवासी मुकुल नामक युवक द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने की सूचना मिली थी। आरोपी ने हिंदू देवी-देवताओं के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

पुलिस ने की कार्रवाई

सूचना मिलते ही थाना हापुड़ नगर पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया। साइबर टीम की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रेस की गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

कोतवाली प्रभारी ने दी जानकारी

नगर कोतवाली प्रभारी देवेंद्र बिष्ट प्रभारी ने बताया कि आरोपी मुकुल के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने, सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने और आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी धर्म या समुदाय की आस्था के खिलाफ टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सोशल मीडिया पर ऐसी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें