उत्तर प्रदेश, नोएडा: बाजार की सड़क पर डिवाइडर बनाने के विरोध में आए व्यापारी

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा।सेक्टर-चार व पांच को डिवाइड करने वाली हरौला मार्केट की सड़क पर प्राधिकरण डिवाइडर बनाने जा रहा है। व्यापारियों ने कई बार इसका विरोध जताया व प्राधिकरण को लिखित रुप से भी व्यापारी हितों की रक्षा के लिए योजना पर विराम लगाने की मांग की, लेकिन प्राधिकरण ने उनकी एक न सुनते हुए काम का टेंडर जारी कर दिया। इसको लेकर रविवार को यूपी उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल नोएडा इकाई की एक बैठक सेक्टर-5 हरौला मार्केट में हुई। इसमें व्यापारियों ने एकमत से इसका विरोध जताने का फैसला किया। मामले को लेकर व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल सोमवार आज सीईओ से मुलाकात करेगा।
यूपी उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के चेयरमैन नरेश कुच्छल व अध्यक्ष राम अवतार सिंह ने कहा कि नोएडा विकास प्राधिकरण द्वारा सेक्टर-5 और सेक्टर-4 के बीच वाली सड़क पर डिवाइडर बनाने हेतु टेंडर स्वीकृत होने व डिवाइडर बनाने का निर्णय उचित नहीं है। व्यापारी जनहित को देखते हुए इस टेंडर को निरस्त करने के लिए नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम से सोमवार को मिलेंगे व ज्ञापन भी सौंपेंगे। व्यापारियों का कहना है कि इस मार्ग पर एक साइड हरौला ग्राम की घनी आबादी है व दूसरी तरफ सेक्टर-4 के ब्लॉक सी की 1000 मीटर की बड़ी-बड़ी फैक्टरियां हैं।

यहां माल बड़ी-बड़ी गाड़ियों से आता है, जिन्हें लोड करते व खाली करते समय रोड पर जाम की स्थिति अभी भी बनी रहती है। पूर्व में डिवाइडर लगाया था तो इसी कारण इसे हटाना पड़ा था। डिवाइडर लगाने से इस मार्ग पर जाम लगेगा क्योंकि सड़क की चौड़ाई बहुत कम है। इस मार्ग पर निकट में दो सब्जी मंडी भी लगाई जाती हैं जिससे भीड़ की स्थिति हर समय बनी रहती है। बैठक से पूर्व अहमदाबाद की घटना को लेकर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ महामंत्री दिनेश महावर, मनोज भाटी, सतनारायण गोयल, राधेश्याम गोयल, मूलचंद गुप्ता, संदीप चौहान, ओमपाल शर्मा, अंकित कौशिक, विक्रांत चौहान, महेंद्र कटारिया, सुशील सिंघल, सोहनलाल, वीरपाल, धीरज कुमार आदि मौजूद रहे।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img