Faridabad Crime: फरीदाबाद के गदपुरी टोल पर गाड़ी फ्री करने को लेकर टोल कर्मी के साथ की मारपीट

Faridabad Crime:  फरीदाबाद के गदपुरी टोल पर गाड़ी फ्री करने को लेकर टोल कर्मी के साथ की मारपीट

रिपोर्ट: संदीप चौहान

Faridabad Crime:  फरीदाबाद के गदपुरी टोल प्लाजा पर गाड़ी फ्री करने को लेकर हरियाणा पुलिस के कांस्टेबल और उसके साथियों ने टोल कर्मी के साथ जमकर मारपीट की। यह घटना बीती रात की है, जहां सिविल वर्दी में मौजूद कांस्टेबल ने अपने साथियों के साथ टोलकर्मी पर लाठी-डंडों से हमला किया। घटना टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि टोल कर्मी को पहले हाथापाई और फिर लाठी-डंडों से पीटा गया। मारपीट के दौरान टोलकर्मी को गंभीर चोटें आई हैं।

प्रोजेक्ट इंचार्ज राजेश कुमार ने बताया कि घटना रात करीब 3 बजे हुई। एक गाड़ी में पुलिसकर्मी ने अपना कार्ड दिखाकर टोल फ्री कराया, लेकिन उनके पीछे चल रही दूसरी गाड़ी को भी फ्री कराने की कोशिश की गई। जब टोल कर्मियों ने रोका, तो विवाद बढ़ गया और 10-15 लोगों ने टोलकर्मी के साथ मारपीट की।

इस घटना को लेकर टोल प्रशासन ने गदपुरी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस घटना से टोलकर्मियों में डर का माहौल बन गया है, और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img