Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ी

“आप” के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) डॉ. संदीप पाठक ने की प्रभारियों के साथ बैठक

डॉ. संदीप पाठक
आप” के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) डॉ. संदीप पाठक ने की प्रभारियों के साथ बैठक

“आप” के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) डॉ. संदीप पाठक ने की प्रभारियों के साथ बैठक

अगले 15 दिन का प्रचार का शेड्यूल किया तैयार, एक-एक गांव में जाएगी आम आदमी पार्टी : डॉ. संदीप पाठक

हरियाणा की जनता ने सबको मौका दे दिया, अब “आप” को भी मौका दें : डॉ. संदीप पाठक

हरियाणा का लाल अरविंद केजरीवाल कट्टर ईमानदार, अपने ऊपर एक भी दाग लेकर नहीं जीना चाहते : डॉ. संदीप पाठक

बहुत जल्द हरियाणा में प्रचार के लिए आएंगे अरविंद केजरीवाल : डॉ. संदीप पाठक

रिपोर्ट :कोमल रमोला
जींद, 16 सितंबर

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) डॉ. संदीप पाठक ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सभी प्रभारियों के साथ बैठक की। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि आज सभी प्रभारियों के साथ मीटिंग हुई और कैंपेन को लेकर चर्चा हुई। प्रभारियों को एजेंडा दिया गया है कि किस प्रकार कैंपेन करना है और अगले 15 दिन के कैंपेन को लेकर चर्चा की है। सभी अपने अपने विधानसभा में मिलकर एक एक गांव में जाकर कैंपेन करेंगे और पूरी ताकत से जनता को बताएंगे कि हरियाणा की जनता ने सभी पार्टियों बारी बारी मौका दिया है। इसलिए एक मौका अरविंद केजरीवाल को दें, यदि वो जनता के लिए काम करेंगे तो अगली बार वोट देना नहीं तो मत देना।

उन्होंने कहा अगले एक दो दिन में तय हो जाएगा कि दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। बड़ा प्रश्न ये है कि अरविंद केजरीवाल ने इस्तीफा क्यों दिया ? जो अरविंद केजरीवाल अपनी ईमानदारी के लिए जाना जाता है। उन्होंने सारा जीवन ईमानदारी से जिया है, नौकरी छोड़ दी और एक बारी सरकार को छोड़ दिया। ऐसे ईमानदार अरविंद केजरीवाल पर एक लांछन लगा है कि इन्होंने घोटाला करके बेईमानी की है।

उन्होंने कहा देश का कोई भी ईमानदार आदमी ये बर्दाश्त कैसे करेगा कि उस पर लांछन लगा है। अरविंद केजरीवाल को सत्ता का मोह नहीं है, उनको अपनी इज्जत सबसे ज्यादा ज्यादा प्यारी है। उन्होंने ये तय किया है कि वो अग्नि परीक्षा से गुजरेंगे। अग्नि परीक्षा के रूप में वो जनता के बीच जाएंगे और जनता तय करेगी कि अरविंद केजरीवाल बेईमान हैं या ईमानदार हैं। यदि जनता को लगता है कि वो ईमानदार है तो उनको वोट दे देंगे और जनता को लगता है कि बेईमान है तो वोट नहीं देंगे। अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री का पद तभी लेंगे जब उन्हें जनता कहेगी।

उन्होंने कहा ये सोचने वाली बात है कि जिस आम आदमी पार्टी ने इतने बहुमत से सरकार बनाई, ऐसी क्या हुआ कि ये परिस्थित आई और अरविंद केजरीवाल को इस्तीफा देना पड़ गया। बीजेपी ने राज्य दर राज्य गुंडागर्दी से, तानाशाही से और पैसे के दम पर सरकारें तोड़ती आ रही है। न किसानों का, न जवानों का और न मां बहनों का सम्मान है। इनको पैसे और पावर का अहंकार है। इनके अहंकार और गुंडागर्दी के कारण दिल्ली की जनता को सहना पड़ रहा है। अरविंद केजरीवाल को त्याग पत्र देने की क्या जरूरत थी। जबकि उनको कोर्ट ने बरी कर दिया है और चार दिन बाद सभी बातें भी रफा दफा हो जाएंगी। लेकिन उन्होंने फिर भी इस्तीफा दिया। अरविंद केजरीवाल हरियाणा का लाल है कट्टर ईमानदार है। अपने ऊपर एक भी दाग लेकर वो जीना नहीं चाहेंगे।

उन्होंने कहा हरियाणा में जनता तय करेगी कि जनता को वही सरकार चाहिए जो अब तक चल रही है या जनता को बदलाव चाहिए। यदि जनता को लगेगा कि बदलाव चाहिए तो वो हमें जरूर जीताएंगे और हरियाणा में आम आदमी पार्टी की कितनी सीटें आएंगी वो जनता तय करेगी। आम आदमी पार्टी हरियाणा के हर व्यक्ति की आवाज है। दूसरी राजनीति पार्टियां अपने आपको बड़ी पार्टियां कहती हैं और कहते हैं कि हम जीत रहे हैं। इनके इतनी बार जीतने के बावजूद हरियाणा में इतनी बेरोजगारी क्यों है? जब पहलवान बेटियों को सड़कों पर घसीटा गया और किसानों पर गोलियां चलाई गई ये तब कहां थे। इन्होंने क्या किया, फिर ये किस बात के बड़े हैं। अब नया करने के लिए नए लोग राजनीति में आए हैं और बदलाव करेंगे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *