Delhi Crime: दिल्ली में महिला समेत दो ड्रग तस्कर गिरफ्तार, 490 ग्राम हेरोइन बरामद

Delhi Crime: दिल्ली में महिला समेत दो ड्रग तस्कर गिरफ्तार, 490 ग्राम हेरोइन बरामद

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी जगतपुरी एक्सटेंशन के नाथू कॉलोनी फ्लाईओवर के पास से की गई, जहां से पुलिस ने कुल 490 ग्राम हेरोइन बरामद की। क्राइम ब्रांच की डीसीपी अपूर्वा गुप्ता ने सोमवार दोपहर जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पीयूष और वंदना के रूप में हुई है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में ड्रग्स की सप्लाई की जा रही है। इसी के आधार पर 9 अप्रैल को पीयूष को नाथू कॉलोनी फ्लाईओवर के पास से पकड़ा गया, जिसके पास से 475 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

पूछताछ के बाद पीयूष की महिला साथी वंदना को भी गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 15 ग्राम हेरोइन मिली। साथ ही एक अन्य महिला पूजा का नाम भी सामने आया है, जिसे हिरासत में लिया गया है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे पिछले एक साल से हेरोइन की तस्करी में लिप्त हैं। वे सस्ते दामों पर हेरोइन खरीदते और दिल्ली-एनसीआर में ऊंचे दामों पर बेचते थे। इस तरह उन्होंने नशे के कारोबार से मुनाफा कमाने का धंधा बना लिया था।

क्राइम ब्रांच अब इनके नेटवर्क की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश में है कि इन तस्करों को ड्रग्स की सप्लाई कहां से मिलती थी और आगे किन-किन इलाकों में यह जाल फैला हुआ है। पुलिस को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इस नेटवर्क से जुड़े और भी लोगों की गिरफ्तारी की जा सकती है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img