Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Delhi: अंबेडकर जयंती पर अरविंद केजरीवाल का भाजपा पर हमला, कहा- भूखे भेड़िए बन गए हैं कुछ प्राइवेट स्कूल

Delhi: अंबेडकर जयंती पर अरविंद केजरीवाल का भाजपा पर हमला, कहा- भूखे भेड़िए बन गए हैं कुछ प्राइवेट स्कूल

अंबेडकर जयंती के अवसर पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला। अपने संबोधन में केजरीवाल ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर गहरी चिंता जताई और कहा कि भाजपा की सरकार बनते ही कुछ निजी स्कूल भूखे भेड़ियों की तरह माता-पिता की जेबों पर झपट्टा मार रहे हैं।

केजरीवाल ने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर ने जीवन भर शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी थी, क्योंकि वह जानते थे कि शिक्षा ही समानता और तरक्की की नींव है। उन्होंने कहा, “अगर हम अपने बच्चों को पढ़ाएंगे नहीं, तो वे तरक्की कैसे करेंगे? जब हमारी सरकार बनी तो हमने शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर सबसे पहले काम किया। हमने प्राइवेट स्कूलों को दस साल तक फीस बढ़ाने से रोके रखा। लेकिन भाजपा की सरकार बने अभी दो महीने भी नहीं हुए हैं और हालात बेकाबू हो चुके हैं।”

उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह उन ताकतों के साथ खड़ी है जो लोगों का शोषण कर रही हैं। उन्होंने कहा “किसी जिम्मेदार सरकार का काम होता है कि वह अपने नागरिकों को शोषण से बचाए। लेकिन यहां तो सरकार खुद ही शोषण को बढ़ावा दे रही है,”। केजरीवाल ने गुजरात की शिक्षा व्यवस्था का उदाहरण देते हुए कहा, “कल एक खबर आई कि गुजरात के 157 सरकारी स्कूलों में 10वीं की परीक्षा में एक भी छात्र पास नहीं हुआ। यह शर्म की बात है और ऐसी सरकार को खुद पर लज्जा आनी चाहिए।”

अपने संबोधन में उन्होंने कांग्रेस और भाजपा दोनों पर भी हमला बोला। “मैं 75 साल से सोच रहा था कि शायद इनसे शिक्षा व्यवस्था ठीक करने में कोई चूक हो रही है। लेकिन अब मुझे यकीन हो गया है कि ये दोनों पार्टियां— भाजपा और कांग्रेस— देश को जानबूझकर अनपढ़ रख रही हैं। ये शिक्षा की बुनियाद को कमजोर करने में लगे हैं।” केजरीवाल ने अंत में कहा कि बाबा साहब अंबेडकर के सपनों का भारत तभी बनेगा जब हर बच्चे को अच्छी और सुलभ शिक्षा मिलेगी, और इसके लिए समाज को एकजुट होकर लड़ना होगा।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें