Hapur News : हापुड़ में मध्य गंग नहर में मगरमच्छ दिखने की सूचना, वन विभाग की टीम ने ड्रोन से चलाया सर्च अभियान

Hapur News : जनपद में ग्राम काठीखेड़ा के पास मध्य गंगा नहर में चार मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। सूचना मिलते ही डीएफओ गौतम सिंह, क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रवेश कुमार, डिप्टी रेंजर जोगपाल सिंह, वन दरोगा गौरव कुमार और अन्य स्टाफ के साथ नहर का निरीक्षण किया गया।

मौके पर ग्राम प्रधान देवेन्द्र कुमार और ग्रामीणों को बुलाकर पूछताछ की गई। लेकिन कोई भी ऐसा व्यक्ति नहीं मिला जिसने स्वयं मगरमच्छ देखा हो या फोटो-वीडियो बनाया हो। सभी के पास केवल वायरल फोटो और वीडियो की ही जानकारी थी।

इसके बाद टीम ने करीब 2 किलोमीटर अपस्ट्रीम और 2 किलोमीटर डाउनस्ट्रीम तक ड्रोन कैमरे से नहर में तलाशी ली। लेकिन नहर में कहीं भी मगरमच्छ दिखाई नहीं दिया। अधिकारियों का मानना है कि नहर में पानी तेज होने के कारण मगरमच्छ बहकर नीचे की ओर चले गए होंगे।

वन विभाग ने ग्रामीणों को मगरमच्छ से बचाव के उपाय बताए और नदी-नहर के किनारे न जाने की सलाह दी। साथ ही कहा गया कि यदि कहीं मगरमच्छ दिखाई दे तो तुरंत वन विभाग को सूचना दी जाए।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img