भारत

सीईओ ने एलिवेटेड रोड की रिसर्फेसिंग कार्य का किया निरीक्षण

सीईओ ने एलिवेटेड रोड की रिसर्फेसिंग कार्य का किया निरीक्षण

अमर सैनी

नोएडा। मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) डा. लोकेश एम द्वारा एमपी-2 रोड पर निर्मित एलिवेटेड रोड की रिसर्फेसिंग कार्य का निरीक्षण किया गया। परियोजना की प्रगति एवं गुणवत्ता आदि की समीक्षा की गई।
बता दें कि हो कि नोएडा के एम.पी.-2 मार्ग विश्वभारती स्कूल, सैक्टर-28 से शॉप्रिक्स मॉल, सेक्टर-61 तक लगभग रु० 480 करोड़ की लागत से 4.50 किमी0 लम्बे एलिवेटेड रोड का निर्माण वर्ष 2017 में कराया गया था। उक्त एलिवेटेड रोड के निर्माण के 7 वर्ष बाद एलिवेटेड रोड की सतह जगह-जगह से क्षतिग्रस्त होने के कारण जनमानस को होने वाली असुविधा के दृष्टिगत प्राधिकरण द्वारा उक्त एलिवेटेड रोड की रिसर्फेसिंग करायी जा रही है। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कुछ स्थानों पर निर्माण सामग्री खुली हुई पड़ी है। जिसको कवर किये जाने के लिए निर्देशित किया गया। एलिवेटेड रोड पर रिसर्फेसिंग के कारण एलिवेटेड रोड के नीचे मार्गों पर हैवी ट्रैफिक देखने को मिला, जिसके कारण जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। मुख्य कार्यपालक अधिकारी द्वारा जिन मार्गों पर ट्रैफिक अधिकतम है, उन पर भी मैस्टिक फ्लोरिंग का कार्य कराये जाने के लिए निर्देशित किया गया।

परियोजना का कार्य लगभग 70 प्रतिशत का हुआ पूरा
उल्लेखनीय है कि उक्त रोड की रिसर्फेसिंग मिलिंग के माध्यम से की जा रही है, जिसमें एलिवेटेड रोड की रिसर्फेसिंग कार्य की अनुबन्धित लागत रु0 1455 करोड़ है। परियोजना का कार्य लगभग 70 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है तथा सम्पूर्ण कार्य 30 जून तक पूर्ण किया जाना सम्भावित है। एलिवेटेड रोड की रिसर्फेसिंग का कार्य तीव्र गति से प्रगतिरत है। मुख्य कार्यपालक अधिकारी द्वारा रिसफैंसिंग कार्य की गुणवत्ता की भी समीक्षा की गई साथ ही निर्देशित किया गया कि शीघ्रातिशीघ्र कार्य को पूर्ण कराया जाये, जिससे कि जनमानस को हो रही असुविधा से निजात मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players