Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

HBSE 12th Exam: फरीदाबाद में 80 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच हरियाणा बोर्ड के 12वीं की परीक्षा शुरू

HBSE 12th exam 2026, Haryana Board exam Faridabad

HBSE 12th Exam: फरीदाबाद में 80 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच हरियाणा बोर्ड के 12वीं की परीक्षा शुरू

रिपोर्ट: संदीप चौहान

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षाएं आज से फरीदाबाद जिले के 80 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन दोपहर 12:30 बजे अंग्रेजी विषय का पेपर आयोजित किया गया। परीक्षा शुरू होने से पहले ही छात्र-छात्राएं अपने-अपने केंद्रों पर पहुंच गए और निर्धारित समय पर शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा प्रक्रिया शुरू हुई।

जिला प्रशासन ने परीक्षाओं को नकल रहित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। बीएनएस की धारा 163 के तहत सभी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में प्रतिबंध लागू किया गया है। इस आदेश के तहत परीक्षा केंद्रों के आसपास स्थित किताबों की दुकानें, फोटोस्टेट शॉप और साइबर कैफे अस्थायी रूप से बंद रखवाए गए हैं ताकि किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि को रोका जा सके।

परीक्षा देने पहुंचे विद्यार्थियों ने बताया कि उन्होंने अंग्रेजी विषय की अच्छी तैयारी की है और वे बेहतर प्रदर्शन को लेकर आश्वस्त हैं। छात्रों ने कहा कि केंद्रों पर सुरक्षा और व्यवस्थाएं संतोषजनक हैं तथा किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं है। बोर्ड की ओर से स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षार्थी केवल एडमिट कार्ड, आधार कार्ड, एक पेन और बोर्ड ही अपने साथ परीक्षा कक्ष में ले जा सकते हैं। अन्य किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या सामग्री की अनुमति नहीं है।

बल्लभगढ़ स्थित गवर्नमेंट मॉडर्न संस्कृत सीनियर सेकेंडरी स्कूल में तैनात सुपरिंटेंडेंट सत्यवान ने बताया कि नकल रोकने के लिए विशेष टीमों की तैनाती की गई है। प्रत्येक केंद्र पर पर्यवेक्षकों और फ्लाइंग स्क्वॉड की निगरानी में परीक्षा कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि अब तक परीक्षा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से चल रही है और सभी विद्यार्थी नियमों का पालन कर रहे हैं।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा अवधि के दौरान सुरक्षा मानकों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि यदि कोई भी व्यक्ति नकल या अवैध गतिविधि में शामिल पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Himachal Pradesh: अनुकंपा नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे 202 पात्र आवेदकों को नए वर्ष का तोहफा, मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा फैसला

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें