Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा

भाजपा के स्टार प्रचारक मनोहर लाल का करनाल में जनसंपर्क अभियान “उफान” पर

 

करनाल 17 मई (कोमल रमोला )लोकसभा चुनाव में भाजपा के स्टार प्रचारक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का अपने अंदाज में किए जा रहे जनसंपर्क अभियान की कड़ी में शुक्रवार को अढ़ाई दर्जन गांवों में ठेठ हरियाणवी में सीधा संवाद करते करते हुए कहा कि आज पूरी दुनिया नरेंद्र मोदी की नेतृत्व क्षमता का लोहा मानती है। नरेंद्र मोदी ने जिस प्रकार से देश की समस्याओं का समाधान करने का काम किया है वह काबिले तारीफ़ है। जब विश्व के 200 देशों के सामने कोई समस्या आती है तो वह सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन कर समस्या का समाधान पूछते हैं। उन्होंने कहा कि भारत में जिस प्रकार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास हुआ है उसे देखते हुए भारत के दुश्मन देश पाकिस्तान के लोग अब इस बात को मानने लगे हैं कि उन्हें भी नरेंद्र मोदी जैसा नेता चाहिए। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने करनाल लोकसभा क्षेत्र मे आज सुबह समौरा से भादसौ तक जनसंपर्क यात्रा अभियान किया। दोपहर बाद में गांव काछवा से सिरसी तक जनसंपर्क अभियान किया। दोनों यात्राओं में करीब अढ़ाई दर्जन गांवों में उन्होंने लोगों को संबोधित किया। अपनी यात्राओं के दौरान उन्होंने लोगों को आह्वान किया कि वह 25 मई को भाजपा को वोट देकर विजयी बनाएं ताकि नरेंद्र मोदी अधिक ताकत के साथ देश का तेज गति से विकास कर सकें। उन्होंने लोगों से कहा कि 25 मई से पहले सभी गावों में जाना संभव नहीं है इसीलिए वह इस यात्रा के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों के साथ संपर्क करने निकले हैं लेकिन 4 जून के बाद वह फिर से लोगों के बीच आएंगे और उनकी समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करवाने का काम करेंगे।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस समस्या को बनाए रखकर लोगों के पास जाकर वोट हथियाने का काम करती थी। उन्होंने कहा की धारा 370 ने बेटे को बाप से बड़ा कर दिया था। कांग्रेस इस बात का प्रचार करती थी कि धारा 370 हटी तो खून की नदियां बह जाएगी और गृहयुद्ध के हालात बन जाएंगे। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक कलम से धारा 370 को खत्म कर दिया और किसी को खरोंच तक नहीं आने दी।
उन्होंने कहा कि उन्होंने साढ़े 9 साल हरियाणा के लोगों की सेवा करने का काम किया है। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें जो भी दायित्व सौंपेंगे उस दायित्व को निभाते हुए वह करनाल लोकसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का समाधान करने का काम करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साढ़े 9 साल के अपने शासनकाल में उन्होंने बिना किसी भेदभाव और जात-पात का भेद किए बिना हरियाणा के सभी लोगों को एक साथ आगे बढ़ाने की दिशा में काम किया है। पहले जहां हर कदम पर भ्रष्टाचार पनप रहा था सरकार ने उसे खत्म करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि पहले नौकरियों की खुले आम नीलामी होती थी लेकिन उन्होंने प्रदेश में एक लाख से ज्यादा नौकरियां “बिना खर्ची बिना पर्ची” देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि पहले बुढ़ापा पेंशन बनवाने के लिए लोगों को चक्कर काटने पड़ते हैं लेकिन आज जैसे ही व्यक्ति की उम्र पूरी होती है सरकारी कर्मचारी उसके घर जाकर उसकी पेंशन बनाने का काम करते हैं। इसी प्रकार पहले पीला राशन कार्ड बनवाने के लिए लोगों को धक्के खाने पड़ते थे लेकिन आज परिवार पहचान पत्र के माध्यम से अपने आप पीला राशन कार्ड बन रहा है।
उन्होंने कहा कि आज भारत को पूरे विश्व में एक शक्तिशाली देश के तौर पर जाना जाता है और 2047 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प किया है और इस संकल्प को पूरा करने के लिए इस बार नरेंद्र मोदी की सरकार जरूरी है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार बन रही है यह बात कांग्रेस ने भी स्वीकार कर ली है और राजनीतिक पंडित और चुनाव के दौरान सर्वे करने वाले भी इस बात को मानते हैं कि पहले चार चरणों के मतदान में भाजपा ने बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है अब अगले तीन चरणों में भाजपा को केवल 400 सीटों के आंकड़े को पार करना है। उन्होंने कहा कि वह पूरे हरियाणा में गए हैं और लोगों का उत्साह इस बात का सूचक है कि हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर एक बार फिर कमल खिलाने जा रहा है और करनाल विधानसभा चुनाव में भी बड़े अंतर से कमल जीत दर्ज करेगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Komal Ramola

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *