Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Noida Crime: नोएडा पुलिस की छापेमारी में शराब तस्कर गिरफ्तार, 110 पव्वे देशी शराब बरामद

Noida Crime: नोएडा पुलिस की छापेमारी में शराब तस्कर गिरफ्तार, 110 पव्वे देशी शराब बरामद

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा के थाना सेक्टर-20 पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एक गोपनीय सूचना के आधार पर सेक्टर-27 स्थित तिकोनिया पार्क के पास की गई, जहां आरोपी बादल हलदर को शराब की खेप के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया गया। पुलिस को उसके पास से कुल 110 पव्वे देशी अवैध शराब बरामद हुए हैं।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान बादल हलदर के रूप में हुई है, जो मूल रूप से पश्चिम बंगाल के चौबीस परगना जिले का निवासी है और वर्तमान में दिल्ली के न्यू अशोक नगर क्षेत्र में रह रहा था। पुलिस को पहले से सूचना मिली थी कि सेक्टर-27 के तिकोनिया पार्क इलाके में एक व्यक्ति अवैध शराब की सप्लाई के इरादे से आने वाला है। सूचना की पुष्टि होते ही थाना सेक्टर-20 की पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए इलाके की घेराबंदी की और आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में सामने आया है कि बादल हलदर कोई नया नाम नहीं है। उसके खिलाफ पहले भी थाना फेस-1 और थाना सेक्टर-20 में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज हैं। यह गिरफ्तारी उसके शराब तस्करी के नेटवर्क की सक्रियता की ओर इशारा करती है। पुलिस ने उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें