Faridabad Crime: बल्लभगढ़ में 20 लाख की फिरौती न देने पर फर्नीचर शोरूम पर पत्थरबाजी, दो आरोपी गिरफ्तार

Faridabad Crime: बल्लभगढ़ में 20 लाख की फिरौती न देने पर फर्नीचर शोरूम पर पत्थरबाजी, दो आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट: संदीप चौहान

फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ तिगांव रोड स्थित गोयल फर्नीचर शोरूम पर बीती देर रात बदमाशों ने कथित तौर पर 20 लाख रुपये की फिरौती नहीं मिलने पर हमला कर दहशत फैलाने की कोशिश की। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, रात करीब 12:30 बजे फर्नीचर व्यापारी शुभम के पास एक अज्ञात नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को दबंग बताते हुए 20 लाख रुपये की फिरौती की मांग की। व्यापारी द्वारा रकम देने से इनकार करने पर उसे गोली मारने की धमकी दी गई।

आरोप है कि धमकी के कुछ ही देर बाद कुछ युवक बल्लभगढ़ तिगांव रोड स्थित गोयल फर्नीचर शोरूम पर पहुंचे और पत्थरबाजी कर दी। हमलावरों ने दुकान के शीशे तोड़ दिए और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद व्यापारी ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पीड़ित व्यापारी शुभम ने बताया कि वह आरोपियों को नहीं पहचानते हैं। उनका कहना है कि इस तरह की वारदात से व्यापारी वर्ग में डर का माहौल बनता है। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में कोई भी अपराधी इस तरह की हरकत करने की हिम्मत न करे।

घटना की सूचना मिलते ही सिटी बल्लभगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामला दर्ज किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी जांच के आधार पर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद दोनों को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया। एसएचओ सिटी बल्लभगढ़ शमशेर के अनुसार, प्राथमिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपियों में से एक का आपराधिक रिकॉर्ड पहले से रहा है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस वारदात में और कौन-कौन लोग शामिल थे और क्या यह किसी बड़े गिरोह से जुड़ा मामला है।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा और रिमांड लेकर आगे की पूछताछ की जाएगी। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि फिरौती की कॉल कहां से की गई और इसके पीछे किसी संगठित गिरोह का हाथ तो नहीं है। लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं के बीच इस वारदात ने व्यापारी वर्ग की चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय व्यापारियों ने प्रशासन से सुरक्षा बढ़ाने और रात के समय गश्त तेज करने की मांग की है।

Himachal Pradesh: अनुकंपा नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे 202 पात्र आवेदकों को नए वर्ष का तोहफा, मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा फैसला

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img