Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

पति ने पत्नी की हत्या कर ली सेल्फी, फोटो रिश्तेदारों को भेजकर लगाई फांसी

हत्या के बाद सेल्फी रिश्तेदारों को भेजकर लगाई फांसी
हत्या के बाद सेल्फी रिश्तेदारों को भेजकर लगाई फांसी

अमर सैनी

गाजियाबाद। थाना अंकुर विहार क्षेत्र में शुक्रवार को सनसनीखेज घटना सामने आई है। एक युवक ने पहले पत्नी की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। फिर शव को गोद में रख मोबाइल से सेल्फी लेकर रिश्तेदारों को भेज दी। इसके बाद युवक ने दुपट्टे से फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। घटना के बाद मृतका का छोटा भाई फोटो देखकर भागते हुए घर पहुंचा, लेकिन तब-तक दोनों की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि पत्नी के जॉब करने से पति नाराज था। इस बात को लेकर पहले भी दोनों के बीच कई बार झगड़ा हो चुका था।
डीसीपी विवेक चंद्र यादव ने बताया कि मूल रूप से एटा निवासी श्याम गोस्वामी पत्नी प्रिया (23) और 6 साल के बेटे के साथ अंकुर विहार थाना क्षेत्र की शंकर कालोनी में किराए के मकान में रहता था। वह गाजियाबाद की एक फैक्ट्री में काम करता था। प्रिया नोएडा की एक कंपनी में काम करती थी। जांच में यह भी पता चला कि पति-पत्नी के बीच काफी समय से झगड़ा चल रहा था। श्याम को प्रिया का नोएडा में काम करना पसंद नहीं था। वह अक्सर अपनी पत्नी को काम न करने के लिए कहता था। इसे लेकर दोनों के बीच झगड़े होते थे। यह भी पता चला है कि प्रिया अक्सर कई-कई दिनों तक नोएडा से गाजियाबाद नहीं आती थी।डीसीपी ने बताया कि शुक्रवार को दोनों के बीच घर में दोबारा से विवाद हुआ था। इस बीच श्याम ने प्रिया के दुपट्टे से पहले उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। फिर श्याम ने भी उसी दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिससे उसने प्रिया का गला घोंटकर हत्या की थी। दोनों के गले में एक ही दुपट्टे के कुछ टिश्यू भी मिले। इसके अलावा प्रिया का छोटा भाई प्रवीण जब घर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था। इन दोनों बातों से साफ है कि पति ने पत्नी की हत्या कर खुद आत्महत्या कर ली।

हत्या के बाद सेल्फी रिश्तेदारों को भेजकर लगाई फांसी
शुक्रवार को प्रिया की हत्या करने के बाद श्याम ने उसका सिर अपनी गोद में रख लिया। फिर मोबाइल से सेल्फी ली और 5-6 रिश्तेदारों को भेज दी। जब प्रिया की बड़ी बहन ने फोटो देखी तो वह दंग रह गई। उसने प्रिया को कॉल किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। इसके बाद प्रिया का छोटा प्रवीण शाम 4 बजे घर पहुंचा। अंदर बिस्तर पर बहन का शव पड़ा था। कमरे में जीजा का शव लटक रहा था। प्रवीण ने तुरंत यूपी-112 को सूचना दी। इसके बाद पुलिस पहुंची और छानबीन करने के बाद शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *