Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Faridabad Accident: फरीदाबाद के सिरोही पहाड़ पर 100 फुट गहरी खाई में गिरी थार, 15 वर्षीय किशोर की मौत

Faridabad Sirohi hill accident, Thar fell into gorge, 100 feet deep valley crash

Faridabad Accident: फरीदाबाद के सिरोही पहाड़ पर 100 फुट गहरी खाई में गिरी थार, 15 वर्षीय किशोर की मौत

रिपोर्ट: संदीप चौहान

फरीदाबाद हरियाणा के धौज थाना क्षेत्र स्थित गांव सिरोही के पहाड़ी इलाके में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक थार अनियंत्रित होकर करीब 100 फुट गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में 15 वर्षीय वेदान्त बाबू उर्फ सोहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विकास (20) और हेमंत (16) घायल हो गए। गाड़ी में सवार विक्रम बाल-बाल बच गया और उसे कोई चोट नहीं आई।

जानकारी के अनुसार विकास थार चला रहा था और जैसे ही वह सिरोही के पहाड़ी क्षेत्र में पहुंचा, तेज रफ्तार के कारण वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। देखते ही देखते गाड़ी गहरी खाई में गिर गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया। फिलहाल घायलों का इलाज धौज स्थित अलफलाह अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान अस्पताल भिजवा दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

मृतक वेदान्त उर्फ सोहन के पिता प्रमोद ने बेटे के दोस्त विकास पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि विकास अक्सर उनके बेटे को घर से बुलाकर ले जाता था। उन्होंने कई बार उसे मना भी किया, लेकिन वह नहीं माना। प्रमोद ने भावुक होते हुए कहा कि उन्होंने अपने दोनों बेटों का पालन-पोषण कठिन परिस्थितियों में किया और अब इस हादसे ने उनकी दुनिया उजाड़ दी है।

मौके पर खाई में गिरी थार वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त अवस्था में दिखाई दी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तेज रफ्तार के कारण वाहन अनियंत्रित हुआ और लगभग 100 फुट नीचे खाई में गिर गया। हादसे में एक किशोर की मौत हुई है, जबकि दो युवक घायल हैं और एक सुरक्षित है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि हादसे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।

Himachal Pradesh: अनुकंपा नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे 202 पात्र आवेदकों को नए वर्ष का तोहफा, मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा फैसला

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें