उत्तर प्रदेश : ऑपरेशन पटाखा के तहत छह वाहन सीज, साइलेंसर से पटाखा छोड़ने वालों पर सख्ती

Hapur News : जनपद हापुड़ में थाना बाबूगढ़ पुलिस ने ऑपरेशन पटाखा अभियान के तहत साइलेंसर से पटाखा छोड़ने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए पांच बुलेट और एक अन्य बाइक को सीज कर दिया। थानाक्षेत्र में चलाए गए सघन चेकिंग अभियान के दौरान यह कार्रवाई की गई, जिससे वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।

सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि एसपी ज्ञानंजय सिंह के निर्देश पर जिले भर में साइलेंसर से पटाखा छोड़ने वाली बुलेट और अन्य बाइकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य सड़क पर शोरगुल और आमजन को होने वाली असुविधा पर रोक लगाना है।

इसी क्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह व उनकी टीम ने मंगलवार को बाबूगढ़ क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान जिन वाहनों में अवैध रूप से मॉडिफाइड साइलेंसर लगे पाए गए, उन्हें मौके पर ही सीज कर दिया गया।

सीओ ने स्पष्ट किया कि जिला पुलिस की ओर से ऑपरेशन पटाखा अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। वाहन स्वामियों को चेतावनी दी गई है कि वे अपने वाहनों से पटाखा छोड़ने वाले साइलेंसर तुरंत हटवा लें, अन्यथा भविष्य में भी ऐसे वाहनों के खिलाफ सख्त पुलिस कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img