एमिटी यूनिवर्सिटी के छात्र को जमकर पीटा

अमर सैनी

नोएडा। थाना सेक्टर-126 क्षेत्र में फॉर्च्यूनर कार सवारों ने एमिटी यूनिवर्सिटी के एक छात्र को जमकर पीटा। बताया जा रहा है कि मारपीट के आरोपी पीड़ित छात्र को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित छात्र ने घटना की शिकायत पुलिस से की है।
पुलिस को दी शिकायत में अभिनव कुमार पुत्र राजीव रंजन कुमार ने बताया कि वह एमिटी यूनिवर्सिटी में पढ़ता है। वह खाना खाने के लिए सेक्टर 124 के वेंडर जोन में गए थे, तभी गोकुल नागर अपने कुछ साथियों के साथ फॉर्च्यूनर कार में सवार होकर आया। पहले गोकुल ने उसके साथ गाली-गलौज की। जब विरोध किया तो आरोपी ने मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी द्वारा मारपीट किए जाने पर उसे गंभीर चोटें आई हैं। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि घटना करीब चार दिन पुरानी है। पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। घटना वाले दिन ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img