Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : अयोध्या की तर्ज पर मथुरा में भी जगमगाई श्रीकृष्ण जन्मभूमि, भव्य दीपोत्सव से अलौकिक हुआ बृजधामChandigarh : भाजपा अकेले चुनाव लड़े या सहयोगियों के साथ; ‘आप’ अपने विकास के रिकॉर्ड पर चुनाव लड़ेगी- बलतेज पन्नूChandigarh : पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत वृद्धि करके कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा- मुख्यमंत्रीMathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीNoida Share Trading Fraud: शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर बुजुर्ग से 20.26 लाख की ठगी, 23.44 लाख और मांगेJewar Farmers Protest: 100 दिन से धरने पर किसान, बोले- मांगें पूरी होने तक नहीं हटेंगे, धरनास्थल पर ही मनाएंगे दिवालीGhanghola Road Accident: कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल, एक तीन दिन से आईसीयू में

Faridabad: फरीदाबाद के स्लम इलाकों में क्राइम ब्रांच का बड़ा सर्च ऑपरेशन, नशा तस्करों पर प्रहार

Faridabad crime branch raid, anti drug operation Haryana,

Faridabad: फरीदाबाद के स्लम इलाकों में क्राइम ब्रांच का बड़ा सर्च ऑपरेशन, नशा तस्करों पर प्रहार

रिपोर्ट: संदीप चौहान

हरियाणा के फरीदाबाद शहर में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई को तेज करते हुए फरीदाबाद क्राइम ब्रांच की टीम ने विभिन्न स्लम क्षेत्रों में व्यापक सर्च अभियान चलाया। अचानक हुई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। भारी संख्या में पुलिस बल, डॉग स्क्वॉड टीम और महिला पुलिसकर्मियों के साथ पहुंची टीम ने संदिग्ध घरों की तलाशी ली। यह अभियान राहुल कॉलोनी, नेहरू कॉलोनी और संत नगर जैसे संवेदनशील इलाकों में चलाया गया, जहां पहले भी नशा तस्करी की शिकायतें मिलती रही हैं। पुलिस टीम के पहुंचते ही स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई घरों में दस्तक देकर तलाशी ली गई और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई।

इस पूरे अभियान का नेतृत्व क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने किया। उन्होंने बताया कि यह एक रूटीन सर्च ऑपरेशन है, जिसका उद्देश्य शहर में अवैध नशे के कारोबार पर लगाम लगाना है। उन्होंने कहा कि सर्च अभियान पूरा होने के बाद विस्तृत जानकारी पुलिस प्रवक्ता द्वारा साझा की जाएगी। इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने नशा तस्करों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि या तो वे अवैध गतिविधियां छोड़ दें या फिर शहर छोड़ दें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशा तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है और भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

हालांकि, खबर मिलने तक इस सर्च ऑपरेशन में किसी बड़ी बरामदगी या गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई थी। पुलिस सूत्रों का मानना है कि अचानक हुई कार्रवाई की भनक लगने के कारण कुछ संदिग्ध मौके से फरार हो सकते हैं। इसके बावजूद पुलिस का कहना है कि अभियान का मकसद इलाके में सख्त संदेश देना और आपराधिक गतिविधियों पर दबाव बनाना भी था। स्थानीय निवासियों ने भी इस कार्रवाई का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि नियमित सर्च अभियान से क्षेत्र में नशे के बढ़ते प्रचलन पर रोक लगेगी। पुलिस प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि आगे भी ऐसे संवेदनशील इलाकों में औचक निरीक्षण और सर्च अभियान चलाए जाएंगे ताकि शहर को नशा मुक्त बनाया जा सके।

Himachal Pradesh: अनुकंपा नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे 202 पात्र आवेदकों को नए वर्ष का तोहफा, मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा फैसला

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें