सफदरजंग अस्पताल की डायलिसिस सुविधा में विस्तार

नई दिल्ली, 1 अक्तूबर : किडनी रोग से पीड़ित मरीजों को अब डायलिसिस करवाने के लिए सफदरजंग अस्पताल में लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

दरअसल, सफदरजंग अस्पताल में गुर्दा रोग से पीड़ित मरीजों को बड़ी संख्या में डायलिसिस की सुविधा के मद्देनजर जेके सीमेंट लिमिटेड ने आधारशिला संस्था के माध्यम से अस्पताल प्रशासन को तीन उन्नत डायलिसिस मशीनें प्रदान की हैं। इन मशीनों की मदद से मरीजों को डायलिसिस की सुविधा जल्द और आसानी से मिल सकेगी।

इन मशीनों का लोकार्पण अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक वंदना तलवार ने मंगलवार को किया। इस अवसर पर कंपनी के सीईओ माधव सिंघानिया और नीना जॉली मौजूद रहे। कंपनी ने तीन मशीनों के साथ तीन विशेष तकनीशियनों की सुविधा भी अस्पताल को प्रदान की है जिससे रोजाना लगभग 10 गुर्दा रोग पीड़ितों को डायलिसिस की निशुल्क सुविधा मिल सकेगी। इसके साथ ही अस्पताल में डायलिसिस मशीनों की संख्या बढ़कर 23 हो गई है।

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img