Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

एम्स के ट्रॉमा सेंटर में मनाया गया राष्ट्रीय पोषण माह

ट्रॉमा सेंटर के चीफ डॉ कामरान फारूक ने बताया कि एम्स ने महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के साथ मिलकर बच्चों को कुपोषण से बचाने की मुहिम पूरे महीने चलाई जिसमें बड़ी संख्या में बच्चों और उनके परिजनों ने भाग लिया।
शैक्षिक किट और स्टेशनरी के साथ पौष्टिक भोजन के पैकेट किए गए वितरित

नई दिल्ली, 1 अक्तूबर :एम्स दिल्ली के जय प्रकाश नारायण एपेक्स ट्रॉमा सेंटर (जेपीएनएटीसी) में मंगलवार को राष्ट्रीय पोषण माह का समापन समारोह आयोजित किया गया।

इस दौरान ट्रॉमा सेंटर के चीफ डॉ कामरान फारूक ने बताया कि एम्स ने महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के साथ मिलकर बच्चों को कुपोषण से बचाने की मुहिम पूरे महीने चलाई जिसमें बड़ी संख्या में बच्चों और उनके परिजनों ने भाग लिया। पोषण विज्ञान की प्रोफेसर डॉ आशीष बिंद्रा ने बताया कि पोषण माह के दौरान बच्चों में एनीमिया की रोकथाम, विकास, निगरानी और पोषण पर ध्यान केंद्रित किया गया।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष के नारे, ‘पोषण भी, पढ़ाई भी’ के अनुरूप अस्पताल में भर्ती और नजदीकी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों पर विशेष ध्यान दिया गया। उन्हें संतुलित और प्रोटीन युक्त आहार की जानकारी दी गई ताकि वह तेजी से ठीक हो सकें और स्वस्थ रह सकें। इस दौरान डायटेटिक्स टीम ने बच्चों के लिए जागरूकता वार्ता का आयोजन किया और उन्हें जंक फूड बनाम स्वस्थ भोजन पर शैक्षिक वीडियो भी दिखाए। साथ ही बच्चों को शैक्षिक किट और स्टेशनरी के साथ पौष्टिक भोजन के पैकेट वितरित किए।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *