उत्तर प्रदेशराज्य

Noida Authority: नोएडा प्राधिकरण में IGRS निवारण में लापरवाही पर 8 वरिष्ठ अधिकारियों का वेतन रोका

Noida Authority: नोएडा प्राधिकरण में IGRS निवारण में लापरवाही पर 8 वरिष्ठ अधिकारियों का वेतन रोका

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण के सीईओ ने एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (IGRS) के मामलों में समय पर और गुणवत्ता पूर्ण निवारण नहीं करने के कारण आठ वरिष्ठ अधिकारियों और विभागाध्यक्षों का वेतन रोक दिया है। यह कार्रवाई उन अधिकारियों के खिलाफ की गई है जिनके विभाग में 12 से अधिक IGRS मामले पेंडिंग थे और उन्हें ‘डिफॉल्टर’ घोषित किया गया।

प्राधिकरण अधिकारियों के अनुसार, बार-बार निर्देशों के बावजूद संबंधित विभागों द्वारा महत्वपूर्ण जन शिकायतों का समय पर निवारण नहीं किया गया। इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की गई। जिन अधिकारियों पर यह कार्रवाई हुई उनमें ओएसडी, महाप्रबंधक और सहायक महाप्रबंधक शामिल हैं।

इसके अलावा, मास्टर प्लान रोड नंबर-1, सेक्टर-4 में गंदगी पाए जाने के कारण सुपरवाइजर विवेक का भी एक महीने का वेतन रोका गया है।

अधिकारियों की सूची इस प्रकार है:

  • क्रांति शेखर सिंह – विशेष कार्याधिकारी (ग्रुप हाउसिंग)
  • अरविंद कुमार सिंह – विशेष कार्याधिकारी (भू लेख)
  • एके अरोड़ा – महाप्रबंधक (सिविल)
  • एसपी सिंह – महाप्रबंधक (सिविल)
  • आरपी सिंह – महाप्रबंधक (जल)
  • मीना भार्गव – महाप्रबंधक (नियोजन)
  • प्रिया सिंह – सहायक महाप्रबंधक (औद्योगिक)
  • संजीव कुमार बेदी – सहायक महाप्रबंधक (आवासीय भूखंड)

प्राधिकरण ने साफ किया है कि जन शिकायतों के समय पर निवारण और गुणवत्ता सुनिश्चित करना अधिकारियों की जिम्मेदारी है और लापरवाही पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players