Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान

सीवाईएसएस ने प्रिंस चौधरी को पीयू छात्रसंघ चुनाव के लिए अध्यक्ष पद का उम्मीदवार घोषित किया

प्रिंस चौधरी
सीवाईएसएस ने प्रिंस चौधरी को पीयू छात्रसंघ चुनाव के लिए अध्यक्ष पद का उम्मीदवार घोषित किया

सीवाईएसएस ने प्रिंस चौधरी को पीयू छात्रसंघ चुनाव के लिए अध्यक्ष पद का उम्मीदवार घोषित किया

सीवाईएसएस के पिछले कार्यकाल के दौरान यूनिवर्सिटी को दो नए हॉस्टल मिले, हमें और अधिक कार्य करने के लिए आपके समर्थन की जरूरत : परमिंदर गोल्डी

हमारे उम्मीदवार प्रिंस चौधरी विश्वविद्यालय में काफी लोकप्रिय : मनजिंदर सिंह लालपुरा

हमारा मुख्य एजेंडा छात्र कल्याण है, जल्द ही हम अपना घोषणापत्र भी जारी करेंगे: प्रिंस चौधरी

रिपोर्ट : कोमल रमोला
चंडीगढ़, 28 अगस्त

आम आदमी पार्टी की छात्र इकाई सीवाईएसएस (छात्र युवा संघर्ष समिति) ने बुधवार को पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) छात्रसंघ चुनाव के लिए अध्यक्ष पद के उम्मीदवार की घोषणा की। प्रिंस चौधरी सीवाईएसएस के उम्मीदवार होंगे। सीवाईएसएस ने इस बार सिर्फ अध्यक्ष पद के लिए ही उम्मीदवार खड़ा करने का फैसला किया है।

चंडीगढ़ में पार्टी कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी देते हुए आप के युवा नेता परमिंदर सिंह गोल्डी ने कहा कि 2022 में सीवाईएसएस ने पहली बार पीयू छात्र चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। अपने पिछले कार्यकाल के दौरान छात्रों और विश्वविद्यालय के कल्याण के लिए हमने लगन से काम किया। उस दौरान हमने दो नये छात्रावास स्वीकृत कराए। उसके निर्माण के लिए पंजाब सरकार ने अपनी ग्रांट भी जारी कर दी है। उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी ने छात्रों के लिए इतना काम नहीं किया।

मीडिया को संबोधित करते हुए सीवाईएसएस प्रभारी मनजिंदर सिंह लालपुरा ने अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के रूप में प्रिंस चौधरी के नाम घोषित किया और कहा कि वह पंजाब विश्वविद्यालय के जाने-माने और चहेते छात्र हैं। लालपुरा ने विश्वास जताया कि पार्टी आगामी चुनाव में महत्वपूर्ण जीत हासिल करेगी।

मीडिया को संबोधित करते हुए सीवाईएसएस प्रत्याशी प्रिंस चौधरी ने कहा कि उनका (सीवाईएसएस का) मुख्य एजेंडा छात्र कल्याण है और जल्द ही वे अपना घोषणापत्र भी जारी करेंगे, ताकि अधिक से अधिक छात्र विश्वविद्यालय के मुद्दों से अवगत हो सकें और उसके समाधान के लिए हमारे विज़न जान सके।

इस मौके पर सीवाईएसएस के जॉनी, मनजोत पड्डा, इंदरजीत मान, सुक्खी, मनकीरत, तरूण, वीरजोत, तुम्बी, दिव्यांश ठाकुर, महक गिल, निज्जर, गुरजोत और जशन कंबोज सहित अन्य छात्र नेता मौजूद थे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *