Noida Crime: ग्रेटर नोएडा में तड़के मुठभेड़ के बाद 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, पुलिस कार्रवाई में हुआ घायल

Noida Crime: ग्रेटर नोएडा में तड़के मुठभेड़ के बाद 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, पुलिस कार्रवाई में हुआ घायल

रिपोर्ट: अमर सैनी

ग्रेटर नोएडा में आज सुबह पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है। यह मुठभेड़ सेक्टर-148 थाना क्षेत्र में उस समय हुई जब एक संदिग्ध अर्टिगा कार को पुलिस ने जांच के लिए रोका। वाहन में सवार बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इस मुठभेड़ में इनामी बदमाश शाहिद को गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शाहिद दिल्ली के जाकिर नगर का रहने वाला है और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। वह गौवध अधिनियम के तहत दर्ज एक मामले में वांछित था और नॉलेज पार्क थाने से फरार चल रहा था।

पुलिस ने बताया कि सुबह रूटीन चेकिंग के दौरान एक अर्टिगा कार को रोकने की कोशिश की गई। कार चालक ने रुकने के बजाय भागने की कोशिश की और पीछा करने पर पुलिस टीम पर गोली चला दी। पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाला और जवाबी गोलीबारी में शाहिद को पैर में गोली लगी। घायल बदमाश को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। मौके से एक तमंचा, कारतूस और वह कार बरामद की गई है जिसका इस्तेमाल फरारी में किया गया था। पुलिस शाहिद के खिलाफ दर्ज पुराने मामलों की जांच कर रही है और उसके आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img