राज्यउत्तर प्रदेश

Noida Double Murder: नोएडा दोहरे हत्याकांड का एक और आरोपी गिरफ्तार, सभी आरोपी अब पुलिस हिरासत में

Noida Double Murder: नोएडा दोहरे हत्याकांड का एक और आरोपी गिरफ्तार, सभी आरोपी अब पुलिस हिरासत में

नोएडा के जारचा क्षेत्र के सैंथली गांव में हुए दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने एक और आरोपी जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि तीन अन्य आरोपियों ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था। पुलिस अब मामले की गहन जांच कर रही है।

बताया गया कि यह हत्या दीवाली के दिन नाली के पानी को लेकर हुए विवाद के चलते हुई थी। पड़ोसियों के बीच विवाद बढ़ा और उसके बाद चाचा अजयपाल और भतीजे दीपांशु की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक परिवार ने इस मामले में मनोज, प्रिंस भाटी, बॉबी तौंगड़, सोनू और जितेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

इस दोहरे हत्याकांड में पहले मनोज ने गाजियाबाद कोर्ट में, प्रिंस ने बुलंदशहर कोर्ट में और बॉबी तौंगड़ ने अलीगढ़ कोर्ट में सरेंडर किया था। पुलिस ने सरेंडर करने जा रहे सचिन को भी कोर्ट से गिरफ्तार किया था। अब आनन्दपुर गांव के ईंट के भट्ठे से जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, इस गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है और पूछताछ जारी है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players