Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

उत्तर प्रदेश, नोएडा: प्लॉट दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये हड़पे

उत्तर प्रदेश, नोएडा: प्लॉट दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये हड़पे
प्लॉट दिलाने का झांसा देकर 60 लाख रुपये हड़प लिए गए। रुपये वापस मांगने पर मारने की धमकी दी गई।

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा।प्लॉट दिलाने का झांसा देकर 60 लाख रुपये हड़प लिए गए। रुपये वापस मांगने पर मारने की धमकी दी गई। बीटा-टू कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक बुलंदशहर के माधगढ़ गांव के रहने वाले इतेश पोसवाल को नोएडा और ग्रेटर नोएडा में एक प्लॉट की आवश्यकता थी। उन्होंने दादरी संगम विहार कॉलोनी में रहने वाले अनिल भड़ाना से मुलाकात की। अनिल भड़ाना ने उनकी मुलाकात गाजियाबाद के खोड़ा कॉलोनी निवासी केदारनाथ राय उर्फ देवाशीष से कराई।

उसने 375 गज का एक प्लॉट सेक्टर-55 नोएडा में दिखाया। प्लॉट पसंद आने पर 3 करोड़ 75 लाख रुपये में सौदा तय हो गया। बतौर बयाना 50 लाख रुपये केदारनाथ को दे दिया। 11 लाख 82 हजार 53 रुपये नोएडा प्राधिकरण का टीएम जमा करने को दिए। आरोप है कि रसीद मांगने पर आरोप टालते रहे। शक होने पर जब पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने धमकी दी। पीड़ित का आरोप है कि प्लॉट का झांसा देकर आरोपियों ने 60 लाख रुपये हड़प लिए। शिकायत पर पुलिस ने अनिल भड़ाना, राकेश विष्ट उर्फ दलवीर, देवाशीष, शशिकांत राय, विभूति, अभिषेक माथुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें