Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : अयोध्या की तर्ज पर मथुरा में भी जगमगाई श्रीकृष्ण जन्मभूमि, भव्य दीपोत्सव से अलौकिक हुआ बृजधामChandigarh : भाजपा अकेले चुनाव लड़े या सहयोगियों के साथ; ‘आप’ अपने विकास के रिकॉर्ड पर चुनाव लड़ेगी- बलतेज पन्नूChandigarh : पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत वृद्धि करके कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा- मुख्यमंत्रीMathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीGautam Buddh Nagar Polling Stations: जिले में 766 मतदान केंद्र और 1926 मतदेय स्थल निर्धारित, चार जनवरी को अंतिम मतदाता सूचीBhangel Firecracker Fire: दिवाली से एक दिन पहले ठेली पर रखे ग्रीन पटाखों में लगी आग, दमकलकर्मियों ने तुरंत पाया काबूNoida Diwali Security: दीवाली पर 10 जोन और 26 सेक्टरों में पुलिस का पहरा, ड्रोन से निगरानी और 20 स्थानों पर दमकल तैनात

क्यों Rohit Sharma से छीनी गई वनडे की कप्तानी? सामने आया पूरा सच

Rohit Sharma
क्यों Rohit Sharma से छीनी गई वनडे की कप्तानी? सामने आया पूरा सच

Rohit Sharma से भारत की वनडे कप्तानी छीन ली गई है। बीसीसीआई ने शुभमन गिल को नया वनडे कप्तान नियुक्त किया है। जानें क्यों बदली गई कप्तानी और क्या बोले अजीत अगरकर।

Rohit Sharma से छीनी गई वनडे की कप्तानी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले बीसीसीआई ने बड़ा फैसला लिया है। टीम इंडिया के कप्तान Rohit Sharma से वनडे की कप्तानी छीनकर शुभमन गिल को नया कप्तान बना दिया गया है। गिल पहले से ही टेस्ट टीम की कप्तानी कर रहे हैं और अब उन्हें वनडे की भी जिम्मेदारी दी गई है।

IND vs AUS: क्यों Rohit Sharma से छीनी गई वनडे की कप्तानी? सामने आया पूरा सच - IND vs AUS Rohit Sharma removed as ODI Captain Shubman Gill take Charge Ajit Agarkar

अजीत अगरकर ने बताई वजह

चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने कहा कि, “Rohit Sharma और विराट कोहली का 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक खेलना निश्चित नहीं है। ऐसे में हमें भविष्य को ध्यान में रखकर फैसला लेना पड़ा। गिल को दो फॉर्मेट (टेस्ट और वनडे) की कप्तानी देना टीम के लिए बेहतर विकल्प है।”

अगरकर ने यह भी स्पष्ट किया कि रोहित शर्मा से इस बारे में बात हो चुकी है और वह बोर्ड के फैसले को समझते हैं।

IND vs AUS: क्यों Rohit Sharma से छीनी गई वनडे की कप्तानी? सामने आया पूरा सच - IND vs AUS Rohit Sharma removed as ODI Captain Shubman Gill take Charge Ajit Agarkar

Rohit Sharma का ODI Captaincy Record

रोहित शर्मा ने 2021 में विराट कोहली से वनडे की कप्तानी संभाली थी। उनके नेतृत्व में भारत ने कुल 56 मैच खेले, जिनमें से

  • 42 मैच जीते

  • 12 मैच हारे

  • 1 मैच टाई

  • 1 मैच बिना नतीजे के रहा।

रोहित ने पहले ही संकेत दिया था कि अगर भारत 2023 वर्ल्ड कप जीत लेता तो वह वनडे क्रिकेट से संन्यास ले सकते थे। लेकिन फाइनल हार के कारण उनका सपना अधूरा रह गया।

Shubman Gill का वनडे करियर

नए कप्तान शुभमन गिल ने अब तक 55 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले हैं।

  • रन: 2775

  • शतक: 8

  • औसत: 59.04

  • स्ट्राइक रेट: 99

हालांकि गिल ने अब तक वनडे इंटरनेशनल में कप्तानी का अनुभव नहीं लिया है, लेकिन उन्हें भविष्य का कप्तान मानते हुए यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

IND vs AUS ODI Series: टीम इंडिया का स्क्वाड

  • शुभमन गिल (कप्तान)

  • रोहित शर्मा

  • विराट कोहली

  • श्रेयस अय्यर (उपकप्तान)

  • अक्षर पटेल

  • केएल राहुल (विकेटकीपर)

  • नीतीश कुमार रेड्‌डी

  • वॉशिंगटन सुंदर

  • कुलदीप यादव

  • हर्षित राणा

  • मोहम्मद सिराज

  • अर्शदीप सिंह

  • प्रसिद्ध कृष्णा

  • ध्रुव जुरैल (विकेटकीपर)

  • यशस्वी जायसवाल

Rohit Sharma से वनडे कप्तानी छीनने का फैसला टीम इंडिया के भविष्य की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है। अब सभी की निगाहें इस बात पर होंगी कि शुभमन गिल कप्तान के रूप में कैसा प्रदर्शन करते हैं।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें