Mahakumbh: महाकुम्भ पहुंचकर गृहमंत्री, बोले- ये एकता का महाकुम्भ

प्रयागराज पहुंचने पर सीएम योगी और दोनों डिप्टी सीएम ने किया गृहमंत्री अमित शाह का स्वागत

महाकुम्भनगर, 27 जनवरी : महाकुम्भ के महाआयोजन को लेकर महाकुम्भनगर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इसे एकता का महाकुम्भ करार दिया। उन्होंने एक्स पर लिखा, महाकुम्भ सनातन संस्कृति की अविरल धारा का अद्वितीय प्रतीक है। यह हमारे सनातन जीवन-दर्शन और समरसता पर आधारित अखंड परंपरा को दर्शाता है। गृहमंत्री ने कहा, आज धर्म नगरी प्रयागराज में एकता और अखंडता के इस महापर्व में संगम स्नान करने और संतजनों का आशीर्वाद लेने के लिए उत्सुक हूं।

प्रयागराज पहुंचने पर गृहमंत्री के आगमन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या, ब्रजेश पाठक और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने उनका भव्य स्वागत किया।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img