Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

नई दिल्ली: राष्ट्रीय प्रदूषण प्रतिक्रिया अभ्यास चेन्नई में शुरू 

नई दिल्ली: राष्ट्रीय प्रदूषण प्रतिक्रिया अभ्यास चेन्नई में शुरू
नई दिल्ली: -समुद्र में तेल रिसाव की घटनाओं से निपटने के लिए 32 देश आईसीजी संग कर रहे अभ्यास 

नई दिल्ली, 5 अक्तूबर : भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) के राष्ट्रीय प्रदूषण प्रतिक्रिया अभ्यास का दसवां संस्करण रविवार से तमिलनाडु के चेन्नई तट पर शुरू हो गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय तेल रिसाव आपदा आकस्मिक योजना ( एनओएसडीसीपी) की 27वीं बैठक भी आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता आईसीजी के महानिदेशक परमेश शिवमणि, एवीएसएम ने की।

यह द्विवार्षिक प्रमुख अभ्यास समुद्री तेल रिसाव की घटनाओं से निपटने के लिए भारत की राष्ट्रीय तैयारियों का मूल्यांकन करने और उसे बढ़ाने के लिए डिजाइन किया गया है, जिसके तहत अंतर-एजेंसी समन्वय की दक्षता का परीक्षण किया जा रहा है। इस आयोजन में केंद्रीय मंत्रालयों, तटीय राज्य सरकारों, प्रमुख बंदरगाहों, तेल प्रबंधन एजेंसियों और समुद्री संगठनों सहित विभिन्न हितधारकों ने सक्रिय रूप से भागीदारी की। कार्यक्रम में 32 देशों के 40 से अधिक विदेशी पर्यवेक्षक और 100 से अधिक राष्ट्रीय प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं, जिससे यह समुद्री प्रदूषण प्रतिक्रिया के लिए एक वैश्विक रूप से प्रासंगिक मंच बन गया है।अभ्यास में समुद्री प्रदूषण नियंत्रण के बाबत आईसीजी के जहाज और विमान भाग ले रहे हैं।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें