Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : अयोध्या की तर्ज पर मथुरा में भी जगमगाई श्रीकृष्ण जन्मभूमि, भव्य दीपोत्सव से अलौकिक हुआ बृजधामChandigarh : भाजपा अकेले चुनाव लड़े या सहयोगियों के साथ; ‘आप’ अपने विकास के रिकॉर्ड पर चुनाव लड़ेगी- बलतेज पन्नूChandigarh : पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत वृद्धि करके कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा- मुख्यमंत्रीMathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीGautam Buddh Nagar Polling Stations: जिले में 766 मतदान केंद्र और 1926 मतदेय स्थल निर्धारित, चार जनवरी को अंतिम मतदाता सूचीBhangel Firecracker Fire: दिवाली से एक दिन पहले ठेली पर रखे ग्रीन पटाखों में लगी आग, दमकलकर्मियों ने तुरंत पाया काबूNoida Diwali Security: दीवाली पर 10 जोन और 26 सेक्टरों में पुलिस का पहरा, ड्रोन से निगरानी और 20 स्थानों पर दमकल तैनात

Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda की सगाई, 2026 में शादी की तैयारी

Rashmika Mandanna
Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda की सगाई, 2026 में शादी की तैयारी

Rashmika Mandanna: साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने निजी समारोह में सगाई कर ली है। दोनों अगले साल फरवरी 2026 में शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

Rashmika Mandanna और विजय देवरकोंडा की हुई सगाई

साउथ इंडस्ट्री की चर्चित जोड़ी Rashmika Mandanna और विजय देवरकोंडा ने आखिरकार अपने रिश्ते को आधिकारिक बना दिया है। लंबे समय से दोनों के डेटिंग की ख़बरें आती रही थीं, लेकिन अब विजय की टीम ने पुष्टि की है कि दोनों ने सगाई कर ली है।

सूत्रों के मुताबिक, यह सगाई विजय देवरकोंडा के हैदराबाद स्थित घर पर एक प्राइवेट सेरेमनी में हुई, जिसमें केवल करीबी रिश्तेदार और परिवार के लोग मौजूद थे। हालांकि, दोनों ने अभी तक सोशल मीडिया पर अपनी सगाई की तस्वीरें साझा नहीं की हैं।

Vijay Deverakonda's team CONFIRMS his engagement to Rashmika Mandanna; Couple set to get married in February 2026 - Reports | Telugu Movie News - The Times of India

7 साल पुराना रिश्ता अब बंधा रिश्ते में

दोनों सितारों की लव स्टोरी 2018 की सुपरहिट फिल्म ‘गीता गोविंदम’ से शुरू हुई। फिल्म की रिलीज के दौरान इनकी केमिस्ट्री चर्चा का विषय बनी।

उस वक्त रश्मिका की सगाई ‘किरिक पार्टी’ के को-स्टार रक्षित शेट्टी से हो चुकी थी। लेकिन फिल्म रिलीज के कुछ समय बाद ही वह रिश्ता टूट गया। इसके बाद रश्मिका और विजय के रिश्ते की ख़बरें तेज़ी से फैलने लगीं और अब 7 साल की दोस्ती और अफवाहों के बाद यह रिश्ता सगाई तक पहुँच गया है।

Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda are engaged! A look back at their relationship timeline | Hindustan Times

फरवरी 2026 में होगी शादी

रिपोर्ट्स के अनुसार, Rashmika Mandanna और विजय की शादी फरवरी 2026 में होने की संभावना है। फैंस अब इस जोड़ी की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो, रश्मिका मंदाना जल्द ही आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म ‘थम्मा’ में नज़र आएंगी। वहीं, विजय देवरकोंडा आख़िरी बार फिल्म ‘किंगडम’ में दिखाई दिए थे, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही।

Rashmika Mandanna और विजय देवरकोंडा की सगाई की ख़बर से उनके फैंस बेहद उत्साहित हैं। अब सबकी नज़रें फरवरी 2026 पर हैं, जब यह कपल शादी के बंधन में बंधेगा।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें