नई दिल्ली: साइकिल से मिले संतुलन का सार, यही है फिटनेस का उपहार

नई दिल्ली, 5 अक्तूबर: विश्व शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में रविवार सुबह मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल के 43वें संस्करण का आयोजन किया गया जिसका नेतृत्व केंद्रीय युवा मामले एवं खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने किया। यह कार्यक्रम देश भर में 10,500 से ज्यादा स्थानों पर एक साथ आयोजित किया गया।

इस अवसर पर डॉ. मांडविया ने कहा, साइकिल के पैडल हमें जीवन का सबसे बड़ा सबक सिखाते हैं कि हम तभी आगे बढ़ सकते हैं जब हम संतुलन बनाए रखते हैं। यह संतुलन जीवन का आधार है और यह फिटनेस से आता है। उन्होंने ‘साइकिल से मिले संतुलन का सार, यही है फिटनेस का उपहार !’ नारा भी दिया। डॉ. मांडविया ने कहा, अगर हर नागरिक शारीरिक गतिविधि के लिए एक घंटा भी समर्पित करे तो देश, विकसित भारत के सपने की ओर और भी मजबूत, स्वस्थ और एकजुट होकर आगे बढ़ेगा।

इस संस्करण में दिल्ली भर के शिक्षकों, एथलीटों, फिटनेस से जुड़े लोगों और युवाओं सहित 1,000 से ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इन एथलीटों में ओलंपिक पदक विजेता अभिषेक नैन, भारतीय हॉकी टीम के एक प्रमुख सदस्य, शतरंज की दिग्गज खिलाड़ी तानिया सचदेव, उभरते हुए भाला फेंक स्टार सचिन यादव और भारत के पुश-अप मैन कहे जाने वाले रोहताश चौधरी शामिल थे। इस कार्यक्रम में फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल के आधिकारिक गान का शुभारंभ किया गया। साथ ही योग सत्र, स्किपिंग और फिटनेस गेम्स के साथ शिक्षकों को समर्पित एक जीवंत नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन भी किया गया।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Ghaziabad : इंदिरापुरम में बंगाली समाज का दुर्गा पूजा उत्सव, सातवें वर्ष में प्रवेश

Ghaziabad : इंदिरापुरम बंगाली कल्चरल सोसाइटी की ओर से...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img