NIA Chargesheet: पूर्व पंजाब मंत्री के घर ग्रेनेड हमले में एनआईए की बड़ी कार्रवाई, चार के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

NIA Chargesheet: पूर्व पंजाब मंत्री के घर ग्रेनेड हमले में एनआईए की बड़ी कार्रवाई, चार के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

नई दिल्ली, 5 अक्टूबर 2025 — राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने जालंधर में पूर्व पंजाब मंत्री मनोरंजन कालिया के आवास पर हुए ग्रेनेड हमले के मामले में चार आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। यह हमला 7 अप्रैल 2025 की रात हुआ था, जिसके बाद 12 अप्रैल को एनआईए ने केस अपने हाथ में लिया था।

चार्जशीट के अनुसार दो आरोपी — सैदुल अमीन (अमरोहा, उत्तर प्रदेश) और अभिजोत जांगड़ा (कुरुक्षेत्र, हरियाणा) — को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि दो अन्य — कुलबीर सिंह सिद्धू (यमुनानगर) और मनीष उर्फ काका राणा (करनाल) — अभी फरार हैं। इन सभी पर यूएपीए, भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

जांच में पता चला है कि फरार आरोपी कुलबीर सिंह, प्रतिबंधित आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) का सक्रिय सदस्य है। उसने अपने सहयोगी मनीष के साथ पंजाब के प्रमुख नेताओं पर हमले की साजिश रची थी। कुलबीर ने ही हमले में इस्तेमाल ग्रेनेड उपलब्ध कराया था, जिसे सैदुल अमीन ने फेंका, जबकि अभिजोत ने आतंकी फंडिंग की व्यवस्था की थी।

हमले के बाद कुलबीर सिंह ने सोशल मीडिया पर इस घटना की जिम्मेदारी ली थी। एनआईए ने उसके खिलाफ 10 लाख रुपये का इनाम और रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है। एजेंसी अब फरार आरोपियों और बीकेआई नेटवर्क से जुड़े अन्य संदिग्धों की तलाश में जुटी है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img