उत्तर प्रदेश, नोएडा: रनाथन में 1400 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा।एपीजे विद्यालय ने रविवार को रनाथन का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य हम सब मिलकर कदम बढ़ाएं ताकि हर बच्चा आगे बढ़ सके था।

कार्यक्रम की शुरुआत जुम्बा अभ्यास से हुई। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में गिनीज रिकॉर्डधारी मैराथन धावक मदन गोदारा शामिल हुए। उन्होंने धोती कुर्ता और चप्पलों में दौड़कर भारतीय संस्कृति को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने का संदेश दिया।

प्रधानाचार्या डॉ. नेहा शर्मा ने इसे एक सामाजिक आंदोलन बताया, जो शिक्षा, स्वास्थ्य, समावेशिता और सहयोग को जोड़ता है। इस रेस में कुल 1400 प्रतिभागियों ने भाग लिया। दौड़ की श्रेणियां 3, 5, 10 और 16 किमी में आयोजित की गईं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों, नुक्कड़ नाटक और बैंड प्रस्तुतियों ने आयोजन को जीवंत बना दिया।

विजेताओं को पदक देकर सम्मानित किया गया। पांच किमी पुरुष वर्ग में प्रथम आर्यव्रत, द्वितीय अतुल और तृतीय हर्ष और महिला वर्ग में कामिनी, नैना, प्रियंका क्रमश: रहीं। 10 किमी महिला वर्ग में प्रथम गीता, द्वितीय शालिनी और तृतीय शैलेट रहीं। 16 किमी पुरुष वर्ग में धनंजय, आयुष, आमिर प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे और 16 किमी महिला वर्ग में सोना यादव, हेमलता, मीनाक्षी प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहीं। ये सभी परदादा–परदादी एजुकेशन सोसाइटी, बुलंदशहर से थीं। इंडो गल्फ संस्था द्वारा स्वास्थ्य चिकित्सा सेवाएं भी प्रदान की गईं।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img