विदेश भी नरेंद्र मोदी के कार्यो की कर रहे सराहना : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

 

चंडीगढ़ 24 अप्रैल(कोमल रमोला ) प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं करनाल विधानसभा उप चुनाव प्रत्याशी नायब सिंह सैनी ने कहा कि देश में पिछले साढ़े 9 वर्षो में हर क्षेत्र में बदलाव आया है। जनता ने इन साढ़े 9 वर्षो में देश को बदलते देखा है। देश से जिस गति से तरक्की की है। आज विदेशों में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यो की सराहना कर रहे हैं। अब जनता की बारी है कि देश की जनता ऐतिहासिक फैसले लेने में नरेंद्र मोदी का साथ देगी और उन्हें फिर से प्रधानमंत्री बनाएगी।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बुधवार को करनाल में कई कार्यक्रमों में शामिल हुए। उन्होंने सदर बाजार में वैद्य देवेंद्र बत्तरा, मानव सेवा संघ में राम रतन, पुरुषोत्तम गार्डन में विकास कथूरिया व सेक्टर-7 में योगेश गोयल की ओर से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। जगह-जगह नायब सिंह सैनी को जनता ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने करनाल लोकसभा उप चुनाव में करनाल से लोकसभा भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल और करनाल विधानसभा उप चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। जनसभा में उपस्थित लोगों ने हाथ उठाकर भाजपा का साथ देने का आश्वासन दिया।
जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने करनाल का जिक्र करते हुए कहा कि करनाल की जनता ने 2014 से पहले का करनाल भी देखा है और अब 2024 का करनाल भी देख रही है। मनोहर लाल ने बखूबी अपनी जिम्मेदारी निभाई और प्रदेश के कल्याण के लिए निर्णय लिए और योजनाएं चलाई। नायब सैनी ने कहा कि प्रदेश की सेवा करने की यह जिम्मेदारी अब मुझे मिली है। लोगों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। सरकार दिन रात जनता के साथ खड़ी है। जनता का भाजपा में पूरा विश्वास है। करनाल की जनता मनोहर लाल का साथ देगी और उन्हें करनाल से सांसद बनाकर लोकसभा में भेजेगी। उप चुनाव में भी करनाल के लोग भारतीय जनता पार्टी को अपना आशीर्वाद देंगे। इस अवसर पर निवर्तमान मेयर रेनूबाला गुप्ता, जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा, वरिष्ठ भाजपा नेता जगमोहन आनंद, संजय बठला, माजसेवी बृज गुप्ता, मुकेश अरोड़ा, ईश गुलाटी, सुनील गुप्ता, सुनील गोयल, दिनेश शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

श्री आत्म मनोहर जैन आराधना मंदिर में हुए नतमस्तक
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करनाल-इंद्री रोड स्थित श्री आत्म मनोहर जैन आराधना मंदिर में अहिंसा के अग्रदूत 24वें तीर्थंकर श्रमण भगवान महावीर स्वामी जी के 2550वें निर्वाण वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने घंटाकर्ण मंदिर में शीश झुकाकर सर्वसमाज के कल्याण की कामना की। इस अवसर पर भारत संत गौरव श्री पीयूष मुनि जी महाराज जी का पावन सानिध्य प्राप्त हुआ। आयोजन में सहकारिता मंत्री महीपाल ढांडा विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। श्री आत्म मनोहर पीयूष गुरुभक्त परिवार एवं सम्बद्ध संस्थाओं द्वारा मुख्यमंत्री का अभिनन्दन किया गया। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने श्री आत्म मनोहर जैन चैरिटेबल अस्पताल का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर विधायक रामकुमार कश्यप, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आत्म प्रकाश मनचंदा, संजय बठला, जगमोहन आनंद व जिलेराम शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img