Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंगAyodhya : दीपोत्सव में आकर्षण का केंद्र बना सरयू की रेत से तैयार दिव्य दरबारYamuna Mahasangam 2026: नोएडा में पहली बार होगा श्री यमुना सनातन ज्योति महासंगम, 21 हजार दीपों से जगमगाएगा यमुना तटHimachal Government Scheme: चुराह के देहग्रां पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू, बैरागढ़ में CBSE स्कूल खोलने और 182 महिलाओं को 1500 रुपये देने की घोषणाHimachal CM Visit: मुख्यमंत्री ने देहग्रां में आम परिवार के साथ गुजारी रात, पहाड़ी व्यंजनों का लिया स्वाद

सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने हरियाणा के मुख्यमंत्री से की मुलाकात, सिविल-मिलिट्री समन्वय और पूर्व सैनिकों के कल्याण पर हुई चर्चा

सेना प्रमुख

सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने हरियाणा के मुख्यमंत्री से की मुलाकात, सिविल-मिलिट्री समन्वय और पूर्व सैनिकों के कल्याण पर हुई चर्चा

रिपोर्ट: कोमल रमोला

चंडीगढ़, 11 अगस्त। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से भारतीय सेना के प्रमुख जनरल धीरज सेठ, पीवीएसएम, यूवाईएसएम, एवीएसएम ने आज उनके आवास संत कबीर कुटीर में मुलाकात की। बैठक में सिविल-मिलिट्री समन्वय को मजबूत करने और क्षेत्रीय सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।

इस अवसर पर पश्चिमी कमान के सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेंद्र सिंह, एवीएसएम,एसएम सहित सेना मुख्यालय और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। जनरल धीरज सेठ द्वारा भारतीय सेना के प्रमुख का पदभार संभालने के बाद मुख्यमंत्री के साथ यह उनकी पहली मुलाकात थी। बैठक का समन्वय कर्नल जसदीप संधू, सलाहकार, सिविल-मिलिट्री अफेयर्स एवं आईटी द्वारा किया गया।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा का सशस्त्र बलों के साथ लंबे समय से गहरा जुड़ाव है और राज्य सरकार सेवारत सैनिकों, पूर्व सैनिकों तथा उनके परिवारों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने और युवाओं के लिए रोजगार एवं अन्य अवसर सृजित करने की दिशा में राज्य सरकार तथा सशस्त्र बलों के बीच निरंतर समन्वय के महत्व पर बल दिया।

बैठक में आंतरिक सुरक्षा, युवाओं के सशक्तिकरण, अग्निवीरों के लिए रोजगार के अवसर, पूर्व सैनिकों के कल्याण, आवास परियोजनाओं, आत्मनिर्भरता की दिशा में पहल तथा परिचालन तैयारियों सहित विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर व्यापक चर्चा हुई। प्राकृतिक आपदाओं के दौरान तैयारियों एवं प्रभावी प्रतिक्रिया तथा इनके प्रभाव को न्यूनतम करने के उपायों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

इस दौरान भारतीय सेना में सेवारत हरियाणा के खिलाड़ियों द्वारा खेलों के क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट प्रदर्शन की भी सराहना की गई।

जनरल धीरज सेठ ने पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए हरियाणा सरकार द्वारा दिए जा रहे सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने पूर्व सैनिकों के सेवानिवृत्ति के बाद पुनर्वास एवं स्थायी बसाव के लिए नए अवसर तलाशने पर भी चर्चा की।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें