Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों पर, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएंMaharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार- मुख्यमंत्रीLucknow : ‘कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमलाKanpur : बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय एसआईटी गठितKanpur : महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, प्राचीन शिवलिंग और सीता कुटिया के भी किए दर्शनKanpur : अखिलेश जी, विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती- सीएम योगी

बीजेपी की हरियाणा के किसानों के खिलाफ साजिश बेनकाब : अनुराग ढांडा

 

*आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा की प्रेस वार्ता*

साढौरा हल्के के उधमगढ़ गांव के सरपंच, पंच और गणमान्य आम आदमी पार्टी में शामिल

बीजेपी की हरियाणा के किसानों के खिलाफ साजिश बेनकाब : अनुराग ढांडा

*जान बूझकर मंडियों से उठान में देरी कर रही है बीजेपी सरकार: अनुराग ढांडा*

*प्रदेश की मंडियों से 38 लाख मीट्रिक टन का उठान नहीं हुआ: अनुराग ढांडा*

*किसानों को समय पर भुगतान न कर दबाने का काम कर रही बीजेपी: अनुराग ढांडा*

*जहां बड़े उद्योगपतियों के साइलो, वहां मंडियों को खत्म कर दिया: अनुराग ढांडा*

*बीजेपी प्रत्याशी पूरे हरियाणा में गांवों में प्रचार करने से डर रहे: अनुराग ढांडा*

*चंडीगढ़, 24 अप्रैल*

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने बुधवार को प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता की। उनके साथ प्रदेश एजुकेशन विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष मास्टर सतबीर गोयत और पंचकूला जिलाध्यक्ष रंजीत उप्पल भी मौजूद रहे। इस दौरान सतपाल ढिढोलिया और प्रवीण फोर ने नेतृत्व में सढौरा हल्के से उधमगढ़ गांव के सरपंच राकेश कुमार, गुरनाम सिंह, कुलदीप सिंह और राजबीर भी आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।अनुराग ढांडा ने भारतीय जनता पार्टी के किसान विरोधी चरित्र पर निशाना साधते हुए कहा कि आज पूरे देश के सामने भारतीय जनता पार्टी का किसान विरोधी चेहरा है। इनके उम्मीदवार कहीं भी गांव में प्रचार के लिए नहीं जा पा रहे हैं। बीजेपी सरकार इसका बदला किसानों से ले रही है। प्रदेश की मंडियां गेहूं से अटी पड़ी हैं, सड़कों से लेकर गांवों के स्टेडियमों में गेहूं की फसल मौजूद है। 90 प्रतिशत तक फसल की कटाई हो चुकी है,किसान अपनी फसल मंडी में डाल चुका है। जबकि फसल का उठान तय नियमों के अनुसार नहीं हो रहा है।

उन्होंने कहा अब तक प्रदेश की मंडियों से लगभग 38 लाख मीट्रिक टन गेहूं का उठान नहीं हुआ। हालत यह कि प्रदेश की कई मंडियों के बाहर गेहूं डालने पड़ रहे हैं। गेहूं के उठान संबंधी प्रशासन के सभी दावे फेल साबित हो रहे हैं। वहीं पिछले दो महीने में 3 बार ओलावृष्टि और अकेले अप्रैल में 4 बार बारिश हो चुकी है। ये सारे नुकसान का बोझ किसानों पर जा रहा है।

उन्होंने कहा जहां जहां बड़े उद्योगपतियों के साइलो हैं, वहां सरकार ने मंडियों को ठप कर दिया है। वहीं इनके बाहर लंबी लंबी कतारें लगी रहती है। बारिश में अगर फसल भीग जाए तो फसल में नमी बताकर वापस भेज दिया है। कुरुक्षेत्र की बात करें तो कुरुक्षेत्र जिले में अव्यवस्था के चलते करीब 35 लाख क्विंटल गेहूं खुले आसमान के नीचे पड़ा ।

उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि सोनीपत में 16.79 लाख क्विंटल गेहूं का उठान होना बाकी है। वहीं खुले में करीब 1.50 लाख क्विंटल गेहूं पड़ा हुआ है। रोहतक में 18 लाख 56 हजार 858 क्विंटल गेहूं की आवक हुई। खुले में पड़ा करीब 10 लाख क्विंटल गेहूं भीग गया। ऐसे ही हांसी में 4 लाख क्विंटल गेहूं से ज्यादा उठान न होने के कारण मंडी में पड़ा है। पूरे प्रदेश का कमोबेश यही हाल है। तीन सप्ताह पहले सरसों का सीजन जा चुका है। इसके बावजूद भी सिरसा जिले में 40 फीसदी सरसों का उठान बाकी है। चरखी दादरी में भी सरसों की फसल का उठान बहुत कम हो रहा है। इस कारण किसानों को 23 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक एक भी पैसा नहीं मिला।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने दावा किया था कि 72 घंटे में किसानों को फसल खरीद की पेमेंट करेंगे। लेकिन बीजेपी सरकार ने जानबूझ कर हैफेड की खरीद को धीमी कर रखी है। ताकि 25 से 30 दिन के बाद फसल का भुगतान लोकसभा चुनाव के दौरान करेंगे। लेकिन, प्रदेश का किसान तैयार है, बीजेपी को जमानत बचाने के लाले पड़ जायेंगे। प्रदेश के सभी 10 लोकसभा क्षेत्रों में कहीं भी बीजेपी के प्रत्याशी गांवों में प्रचार नहीं कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि गांव के अंदर बीजेपी के प्रत्याशी डर रहे हैं। कोई भी बीजेपी प्रत्याशी वोट मांगने के लिए गांव में नहीं जाता। किसानों पर बीजेपी पहले भी बहुत अत्याचार कर चुकी है। आज भी किसानों पर अत्याचार चल रहे हैं। उन्होंने कहा अन्नदाता पर गोलियों और आंसू गैस के गोलों की बौछार के बाद उनकी महीनों की मेहनत के बाद तैयार फसल का समय पर उठान कर जल्द जल्द किसानों को फसल का भुगतान करने का काम करें। जबकि बीजेपी चुनावों के समय भी किसानों को मजबूर देखना चाहती है। यहां तक गोदामों से भी गेहूं की क्वालिटी खराब बताकर वापस भेज दिया जाता है। ये एक सुनियोजित साजिश के तहत किया जा रहा है। किसानों को समय पर भुगतान ना कर बीजेपी किसानों को दबाने का काम कर रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Komal Ramola

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *